फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balodabazar-Bhatapara News ›   CG News: 500 kg suspicious paneer seized at Raipur Railway Station

CG News: रायपुर रेलवे स्टेशन पर 500 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, टीम ने लिया सैंपल, जांच के लिए भेजा

Wed, 05 Aug 2026 05:17 PM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Lalit Kumar Singh Updated Wed, 05 Aug 2026 05:17 PM IST
सार

 Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रेलवे स्टेशन में पार्सल परिसर में करीब 500 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया गया है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन (फूड विभाग) की टीम ने पनीर की गुणवत्ता और उसकी शुद्धता को लेकर संदेह जताई है। टीम मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
CG News: 500 kg suspicious paneer seized at Raipur Railway Station
Cg news - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

 Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रेलवे स्टेशन में पार्सल परिसर में करीब 500 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया गया है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन (फूड विभाग) की टीम ने पनीर की गुणवत्ता और उसकी शुद्धता को लेकर संदेह जताई है। टीम मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


 

बताया जाता है कि अमरकंटक एक्सप्रेस से यह संदिग्ध पनीर आया था। पनीर का मालिक कौन है, इसकी जानकारी अभी नहीं मिली है। फिलहाल, खाद्य विभाग के अधिकारी मौके पर मौजूद है। मामले की जांच चल रही है। यदि जांच में पनीर खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप नहीं मिला तो संबंधित लोगों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा होगा। जब्त किए गए पनीर को रेलवे पार्सल परिसर में रखा गया है। सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद मालूम चलेगा कि पनीर असली है या नकली। मानव उपभोग के लिए सुरक्षित है या नहीं। 

विज्ञापन

 

प्रदेश में एनालॉग पनीर पर बैन

बता दें कि छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश में एनालॉग पनीर के कारोबार पर बैन लगाया है। बीते एक साल में रायपुर में मिलावटी और एनालॉग पनीर के खिलाफ कार्रवाई की गई है। जुलाई 2025 में बिरगांव की काशी एग्रो फूड्स फैक्ट्री से करीब 2,500 किलो संदिग्ध एनालॉग पनीर जब्त कर फैक्ट्री सील की गई थी। खाद्य विभाग ने रायपुर की एक और पनीर फैक्ट्री पर छापा मारकर करीब 1,700 किलो पनीर के सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। यानी पिछले एक साल में रायपुर में करीब 4,200 किलो संदिग्ध पनीर पर कार्रवाई हो चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed