फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG News: 353 couples got married in Chief Minister's mass marriage, CM Sai blessed the newly married couples

CG News: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 353 जोड़ों की हुई शादी, सीएम साय ने नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद

Sun, 09 Mar 2025 10:40 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 09 Mar 2025 10:40 AM IST
सार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज शनिवार को जशपुर जिले में कुनकुरी विकासखंड के सलियाटोली स्थित मिनी स्टेडियम में स्व. दिलीप सिंह जूदेव की स्मृति में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल होकर 353 नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया।

विज्ञापन
CG News: 353 couples got married in Chief Minister's mass marriage, CM Sai blessed the newly married couples
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 353 जोड़ों की हुई शादी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज शनिवार को जशपुर जिले में कुनकुरी विकासखंड के सलियाटोली स्थित मिनी स्टेडियम में स्व. दिलीप सिंह जूदेव की स्मृति में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल होकर 353 नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। सीएम साय ने वैदिक रीति-रिवाज से विवाह मंडप की अर्चना करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया और प्रत्येक जोड़े को उपहार भेंट कर सुखी दांपत्य जीवन का आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री साय ने सभी विवाहित जोड़ों पर पुष्प वर्षा कर मंगलकामना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमारे समाज में विवाह केवल दो व्यक्तियों का नहीं, बल्कि दो परिवारों और संस्कृतियों का मिलन है। उन्होंने सभी नवदम्पतियों को प्रेम, विश्वास और समर्पण को अपने वैवाहिक जीवन का आधार बनाने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री साय ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सभी माताओं और बहनों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि हमारी संस्कृति में प्राचीन काल से ही महिलाओं को सम्मान प्राप्त है। उन्होंने कहा कि आज देश के सर्वोच्च पद पर भी एक महिला विराजमान हैं, खेल से लेकर अंतरिक्ष तक हर क्षेत्र में महिलाओं ने अपनी शक्ति का परिचय दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत प्रत्येक जोड़े के विवाह में 50 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाती है। पहले यह राशि 25 हजार रुपये थी, जिसे मौजूदा सरकार ने बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दिया। इसमें 35 हजार रुपये की प्रोत्साहन और परिवहन सहायता राशि का चेक नवविवाहित जोड़ों को सौंपा गया, जबकि शेष राशि से वर-वधू को आभूषण, श्रृंगार सामग्री, वस्त्र एवं अन्य आवश्यक वस्तु प्रदान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed