{"_id":"683993e30217998c8b0be34a","slug":"cg-news-295-brave-soldiers-got-out-of-turn-promotion-28-naxalites-including-basavaraju-were-killed-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bastar: 295 बहादुर जवानों को मिला आउट ऑफ टर्न प्रमोशन; बसवराजू समेत 28 नक्सलियों को सुलाई थी मौत की नींद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bastar: 295 बहादुर जवानों को मिला आउट ऑफ टर्न प्रमोशन; बसवराजू समेत 28 नक्सलियों को सुलाई थी मौत की नींद
Fri, 30 May 2025 04:48 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Fri, 30 May 2025 04:48 PM IST
सार
CG Police News: छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में नक्सलियों से लोहा ले रहे फोर्स के जवानों को उनकी बहादुर का इनाम मिला है।
विज्ञापन
ग्रॉफिक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
CG Police News: छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में नक्सलियों से लोहा ले रहे फोर्स के जवानों को उनकी बहादुर का इनाम मिला है। नक्सलियों से मुठभेड़ में अदम्य शौर्य, साहस और बहादुरी का परिचय देने वाले सुरक्षा बल के जवानों और अधिकारियों को राज्य की विष्णुदेव साय सरकार ने आउट ऑफ टर्न प्रमोशन दिया है। प्रदेश के डीजीपी अरुणदेव गौतम ने बस्तर के जिलों में पदस्थ 295 आरक्षकों, हवलदारों, एएसआई और सब इंस्पेक्टरों को प्रमोट करने का आदेश जारी किया है।
जारी आदेश में कहा गया है कि पुलिस रेगुलेशन के पैरा-70 के मुताबिक, वीरता दिखाने वाले सिपाहियों को हवलदार, हवलदारों को एएसआई, एएसआई को सब इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टरों को इंस्पेक्टर बनाया गया है। इनमे से जिन अधिकारी और जवानों का रिकॉर्ड ठीक नहीं है या उन्हें गंभीर सजा मिली है, उन्हें प्रमोशन न दिया जाए और इस संबंध में डीजीपी कार्यालय को प्रतिवेदन भेजा जाये।
यहां देखें लिस्ट-
विज्ञापन
28 नक्सलियों को मारने के बाद जवानों ने मनाया था जश्न
बता दें कि छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ में 21 मई को हुई नक्सल मुठभेड़ में डीआरजी के जवानों ने सवा तीन करोड़ रुपये के खूंखार नक्सली बसवराजू समेत 28 नक्सलियों को मार गिराया था। इसके बाद जवानों का जश्न मनाते वीडियो भी वायरल हुआ था। इसमें जवान हथियार लहराते दिख रहे हैं। दो अन्य वीडियो में जवानों के परिजन उन्हें गुलाल लगाकर आरती उतार रहे हैं। बाइक रैली निकालकर फटाखे फोड़कर जश्न मना रहे हैं। दो दिन पहले चार जिले के डीआरजी जवानों ने 27 नक्सलियों के साथ ही नक्सलियों महासचिव और शीर्ष लीडर को मार गिराया था। 27 नक्सलियों को मारने के बाद उनके शवों को हेलीकॉप्टर से नारायणपुर लाया गया, जहां देर रात जवानों ने बाइक रैली निकालने के साथ ही फटाखे फोड़े। कैम्प में जमकर डांस किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। आप भी देखिये ये वीडियो...

OTP-ORDER-29-05-2025_0001 by Lalit Kumar Singh on Scribd

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन