{"_id":"65be11158c0895af77017acf","slug":"cg-national-federation-cup-handball-tournament-indian-railways-women-handball-team-win-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: राष्ट्रीय फेडरेशन कप हैंडबॉल टूर्नामेंट; भारतीय रेलवे की महिला हैंडबॉल टीम ने मारी बाजी, जीता स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: राष्ट्रीय फेडरेशन कप हैंडबॉल टूर्नामेंट; भारतीय रेलवे की महिला हैंडबॉल टीम ने मारी बाजी, जीता स्वर्ण पदक
Sat, 03 Feb 2024 03:42 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sat, 03 Feb 2024 03:42 PM IST
सार
35वीं राष्ट्रीय फेडरेशन कप हैंडबॉल टूर्नामेंट का आयोजन महाराष्ट्र के सांगली में किया गया था। इस प्रतियोगिता में भारतीय रेलवे की महिला हैंडबाल टीम ने शानदार प्रदर्शन की है। टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता है।
विज्ञापन
भारतीय रेलवे की महिला हैंडबाल टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
35वीं राष्ट्रीय फेडरेशन कप हैंडबॉल टूर्नामेंट का आयोजन महाराष्ट्र के सांगली में किया गया था। इस प्रतियोगिता में भारतीय रेलवे की महिला हैंडबाल टीम ने शानदार प्रदर्शन की है। टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता है। भारतीय रेलवे की विजेता टीम में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की चार महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की इन महिला हैंडबाल खिलाडियों में काजल, निकी, पंकज, टेक्नीशियन, यांत्रिक विभाग एवं मीनू, टेक्नीशियन, विद्युत विभाग शामिल हैं। भारतीय रेलवे के साथ ही दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की ओर से हमेशा से खेल एवं खिलाड़ियों को प्रोत्साहन दिया जाता रहा है। इसी का परिणाम है कि आज इन तीनों खिलाड़ियों ने देश के साथ ही दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का भी नाम रौशन किया है। इसके साथ ही साथ दक्षिण पूर्व रेलवे की अन्य खिलाड़ियों ने भी विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपनी छाप छोड़ी है।भारतीय रेलवे की महिला हैंडबाल टीम और उसमें शामिल दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के खिलाड़ियों को उनके शानदार प्रदर्शन और उपलब्धि पर महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे और अधिकारियों ने बधाई दी।