फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Loksabha Election Result 2024: BJP captured 10 seats in Chhattisgarh, fireworks celebrated victory

CG Loksabha Election Result 2024: छत्तीसगढ़ के 10 सीटों पर भाजपा का कब्जा, जीत के जश्न में हुई आतिशबाजी

Wed, 05 Jun 2024 11:54 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 05 Jun 2024 11:54 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ के 11 लोकसभा सीटों में से 10 सीटों पर भाजपा ने परचम लहराया है। साथ ही एनडीए की सरकार को तीसरी बार बहुमत मिलने पर प्रदेश में भाजपा ने जमकर आतिशबाजी की है।

विज्ञापन
CG Loksabha Election Result 2024: BJP captured 10 seats in Chhattisgarh, fireworks celebrated victory
जीत का जश्न - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के 11 लोकसभा सीटों में से 10 सीटों पर भाजपा ने परचम लहराया है। साथ ही एनडीए की सरकार को तीसरी बार बहुमत मिलने पर प्रदेश में भाजपा ने जमकर आतिशबाजी की है। भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में जश्न मनाया गय। आतिशबाजी की गई। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने अपने कार्यकर्ताओं का धन्यवाद दिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ में भाजपा को 9 सीटें मिली थी। इस बार यह बढ़कर 10 हो गई है। कार्यकर्ताओं के अथक प्रयास से यह सम्भव हो पाया है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी नितिन नबीन सहित सभी वरिष्ठ जनों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने भाजपा कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि इंडी गठबंधन हारने के बाद भी बड़े बड़े बयानों से परहेज़ नहीं कर रहा, जबकि एनडीए जीत के बाद भी सौम्य है। इंडी गठबंधन तमाम गलत एजेंडे फैलाने के बावजूद भी भाजपा  से आगे नहीं बढ़ पाया और पूरा का पूरा इंडी गठबंधन सीटों के मामले में भाजपा से पीछे रहा। लगातार तीसरी बार एनडीए की सरकार बनना एतिहासिक है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed