फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Loksabha Election 2024: IG and SSP took meeting of security forces

CG Loksabha Election 2024: आईजी और एसएसपी ने सुरक्षा बलों की ली मीटिंग; शांतिपूर्ण मतदान कराने दिए मंत्र

Sat, 04 May 2024 12:27 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 04 May 2024 12:27 PM IST
सार

एसएसपी ने पुलिस लाइन पर लगभग 700 पुलिस पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों को ब्रीफ किया। उन्होंने बताया कि उन्हें मतदान के दिन क्या करना है क्या नहीं करना है। इस संबंध में उन्हें विस्तृत जानकारी दी गई।

विज्ञापन
CG Loksabha Election 2024: IG and SSP took meeting of security forces
आईजी और एसएसपी ने सुरक्षा बलों की ली मीटिंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायपुर कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में पुलिस ऑब्जर्वर पुलिस महानिरीक्षक विपिन शंकर राव अहिरे, कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह और एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने रायपुर जिले में आये केंद्रीय अर्धसैनिक बल के अधिकारियों की मीटिंग ली। उन्होंने सुरक्षा बालों को लोकसभा चुनाव के संबंध में आवश्यक ब्रीफ किया गया। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के चुनाव ड्यूटी के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पहले-दूसरे और तीसरे चरण के चुनाव में दोनों जगहों की परिस्थितियां अलग-अलग है। यहां की राजनैतिक परिस्थितियां अलग हैं, जिसके लिए चुनाव आयोग के दिशा-निर्देश के बारे में बताया गया कि फोर्स को क्या करना है? क्या नहीं करना है। यहां फोर्स खुश होकर अपनी ड्यूटी करें। कलेक्टर ने गर्मी के मौसम को देखते हुए इनके बेहतर एकोमोडेशन के लिए आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराने कहा।

विज्ञापन


एसएसपी ने उन्हे बताया कि आप पहले छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में चुनाव संपन्न कराकर आये हैं। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों की भौगोलिक और राजनैतिक परिस्थितियां रायपुर की अपेक्षा अलग है। अब आप सामान्य क्षेत्र में ड्यूटी करने के लिए उपस्थित हुए हैं। यहां पर राजनैतिक संवेदनशील पोलिंग बूथ में आपकी ड्यूटियां लगाई जायेगी। यहां जो लोग आने वाले है, वे सम्माननीय हैं। उन्हे भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार व्यवस्थित ढंग से मतदान कराना है। फोर्स को चुनाव आचार संहिता के दौरान क्या करना है, क्या नहीं करना है। इसके बारे में ब्रीफ कर बताया गया। सभी मतदान केंद्रों में संख्या के आधार पर अर्धसैनिक बलों की ड्यूटी संवेदनशीलता के आधार पर लगाई जायेगी। पेट्रोलिंग में पर्याप्त जवानों की ड्यूटियां लगाई जा रही है। साथ ही उन्हें आवश्यक नंबर भी दिये जायेगें। 
विज्ञापन


इसके बाद एसएसपी ने पुलिस लाइन पर लगभग 700 पुलिस पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों को ब्रीफ किया। उन्होंने बताया कि उन्हें मतदान के दिन क्या करना है क्या नहीं करना है। इस संबंध में उन्हें विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही चुनाव संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये गये। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed