फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Loksabha Election 2024: Employee dies during election duty; Ex-gratia amount Rs 15 lakh given to family

CG Loksabha Election 2024: चुनाव ड्यूटी के दौरान कर्मचारी की मौत; परिवार को दी गई 15 लाख रुपये की अनुग्रह राशि

Fri, 10 May 2024 01:45 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 10 May 2024 01:45 PM IST
सार

नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा और उप जिला निर्वाचन अधिकारी उमाशंकर बंदे स्वर्गीय अजय वर्मा के डगनिया स्थित निवास पर पहुंचे और उनकी पत्नी नीलू वर्मा को 15 लाख रुपये का चेक सौंपा।

विज्ञापन
CG Loksabha Election 2024: Employee dies during election duty; Ex-gratia amount Rs 15 lakh given to family
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के दौरान ड्यूटी में लगे अजय वर्मा की छह मई को निधन हो गया। इस पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले ने संज्ञान में लेते हुए जिला प्रशासन को अनुग्रह राहत राशि देने के लिए निर्देशित किया गया।
विज्ञापन


इस पर जिला निर्वाचन अधिकारी और कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर 48 घंटे के भीतर मृतक के परिजनों को अनुग्रह राशि दिया गया है। नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा और उप जिला निर्वाचन अधिकारी उमाशंकर बंदे स्वर्गीय अजय वर्मा के डगनिया स्थित निवास पर पहुंचे और उनकी पत्नी नीलू वर्मा को 15 लाख रुपये का चेक सौंपा।
विज्ञापन


स्वर्गीय अजय वर्मा नगर निगम के जनसंपर्क शाखा में कार्यरत थे। उसके निधन होने पर छह मई को कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने महादेवघाट स्थित मुक्तिधाम पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की थी और शोक व्यक्त किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed