फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Loksabha Election 2024: Chief Electoral Officer Reena Babasaheb Kangale voted, appealed to people

CG Loksabha Election 2024: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने किया मतदान, लोगों से की अपील

Tue, 07 May 2024 10:15 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 07 May 2024 10:15 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले ने आज सुबह रायपुर के धरमपुरा पूर्व माध्यमिक शाला के मतदान केंद्र में मतदान किया। उन्होंने और उनकी मां अनिता बाबासाहेब कंगाले ने आम मतदाताओं की तरह लाइन में लगकर मतदान किया।

विज्ञापन
CG Loksabha Election 2024: Chief Electoral Officer Reena Babasaheb Kangale voted, appealed to people
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने किया मतदान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले ने आज सुबह रायपुर के धरमपुरा पूर्व माध्यमिक शाला के मतदान केंद्र में मतदान किया। उन्होंने और उनकी मां अनिता बाबासाहेब कंगाले ने आम मतदाताओं की तरह लाइन में लगकर मतदान किया। वे मतदान शुरू होने के 15 मिनट पहले ही अपने मतदान केंद्र पहुंच गई थीं।
विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदान केंद्र में मतदाताओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा भी लिया। धरमपुरा पूर्व माध्यमिक शाला परिसर में दो मतदान केंद्र बनाए गए हैं। कंगाले ने इस दौरान लोगों से अपने परिवार के सभी मतदाताओं सहित मतदान अवश्य करने की अपील की। उन्होंने लोकतंत्र के इस त्योहार में मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी के लिए 'छोड़कर सारे काम सबसे पहले करें मतदान' का संदेश दिया।
विज्ञापन




दूसरी ओर अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी नीलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने आज सुबह अमलीडीह स्थित प्राथमिक शाला मतदान केंद्र में  अपनी धर्मपत्नी के साथ मतदान किया।  क्षीरसागर ने मतदान करने के बाद अपनी उंगली में अमिट स्याही का निशान दिखाते हुए कहा कि एक-एक वोट बहुमूल्य है। उन्होंने कहा कि वोट करना हम सभी का मौलिक अधिकार के  साथ ही हम सभी का कर्तव्य भी है। मजबूत लोकतंत्र के लिए सबको वोट करना चाहिए।  उन्होंने लोगो को निर्भीक होकर अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकसभा निर्वाचन-2024 के तृतीय चरण के अंतर्गत दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, कोरबा, रायगढ़ और सरगुजा लोकसभा क्षेत्र में मतदान जारी है। वहीं मौसम ने भी मतदाताओं का साथ दिया है। रायपुर में सुबह से मौसम सुहाना है।  बादल छाए हुए हैं। प्रदेश के कई जिलों में भी यही हालत है। बारिश होने की भी संभावना बनी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed