{"_id":"64a26ccd8d7a60924b0692f6","slug":"cg-kisan-congress-general-secretary-lallu-singh-joined-aam-aadmi-party-in-bilaspur-2023-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: प्रदेश किसान कांग्रेस के महामंत्री लल्लू सिंह ने थामा आप का दामन, प्रदेश प्रभारी संजीव झा ने दिलाई सदस्यता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: प्रदेश किसान कांग्रेस के महामंत्री लल्लू सिंह ने थामा आप का दामन, प्रदेश प्रभारी संजीव झा ने दिलाई सदस्यता
Mon, 03 Jul 2023 06:01 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Mon, 03 Jul 2023 06:01 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ आम आदमी पार्टी का कुनबा लगातार बढ़ते जा रहा है। बीते दिनों बिलासपुर में प्रदेश किसान कांग्रेस महामंत्री लल्लू सिंह ने 'आप' का दामन थामा। प्रदेश प्रभारी संजीव झा और प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी में प्रवेश किया।
विज्ञापन
लल्लू सिंह ने थामा आप का दामन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ आम आदमी पार्टी का कुनबा लगातार बढ़ते जा रहा है। बीते दिनों बिलासपुर में प्रदेश किसान कांग्रेस महामंत्री लल्लू सिंह ने 'आप' का दामन थामा। प्रदेश प्रभारी संजीव झा और प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी में प्रवेश किया। संजीव झा और कोमल हुपेंडी ने लल्लू सिंह को टोपी पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई। लल्लू सिंह वर्तमान में प्रदेश किसान कांग्रेस के महामंत्री और रायगढ़ जिला कांग्रेस ग्रामीण के संयुक्त महामंत्री थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोमल हुपेंडी ने बताया कि लल्लू सिंह पूर्व में कांग्रेस के कई पदों पर रहे। प्रदेश के अन्य राजनैतिक दलों के नेताओं का भी आम आदमी पार्टी पर विश्वास और भरोसा बढ़ता जा रहा है। जनता के साथ नेताओं को भी आम आदमी पार्टी में भविष्य दिख रहा है। लोगों को अरविंद केजरीवाल का विकास मॉडल पसंद आ रहा है। हम सभी का स्वागत करते हैं और मिलकर दिल्ली और पंजाब के विकास मॉडल की तरह छत्तीसगढ़ का विकास करना चाहते हैं।
विज्ञापन
सीएम केजरीवाल ने साधा बीजेपी और कांग्रेस पर निशाना
दूसरी ओर बीते दिनों छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बिलासपुर में कहा कि भगवान ने छत्तीसगढ़ को देने में कोई कसर नहीं छोड़ी। कोयला, लोहा हर खनिज संपदा है यहं पर। बस केवल एक कमी की, ईमानदार नेता, ईमानदार पार्टी नहीं दी। कहा कि, छत्तीसगढ़ आज भ्रष्टाचार के नाम से जाना जाता है। भाजपा को मौका मिला तो उन्होंने लूटा, कांग्रेस वालों को मौका मिला तो उन्होंने लूटा।