फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG: Health Minister reached Bijapur after the death of two students due to malaria

CG: मलेरिया से दो छात्राओं की मौत के बाद बीजापुर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री, बोले- सभी अस्पतालों में होगी सुधार

Mon, 15 Jul 2024 02:20 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर/बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर/बीजापुर Published by: अमन कोशले Updated Mon, 15 Jul 2024 02:20 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल अपने एक दिवसीय प्रवास पर बीजापुर पहुंचे हैं। इस दौरान मंत्री जायसवाल जिला अस्पताल पहुंचकर भर्ती मरीजों का हालचाल जाना। साथ ही कन्या आवासीय पोटाकेबिन बीजापुर का निरीक्षण किया।

विज्ञापन
CG: Health Minister reached Bijapur after the death of two students due to malaria
बीजापुर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल अपने एक दिवसीय प्रवास पर बीजापुर पहुंचे हैं। इस दौरान मंत्री जायसवाल जिला अस्पताल पहुंचकर भर्ती मरीजों का हालचाल जाना। साथ ही कन्या आवासीय पोटाकेबिन बीजापुर का निरीक्षण किया। इसके अलावा व्यवस्था का जायजा लिया। 
विज्ञापन


भोपालपटनम ब्लाक तारलागुड़ा व संगमपल्ली कन्या आवासीय विद्यालय की दो छात्राओं की मलेरिया से मौत की खबर के बाद सोमवार को प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल अपने एक दिवसीय प्रवास पर बीजापुर पहुंचे। स्वास्थ्य मंत्री हेलीपेड से सीधे जिला अस्पताल पहुंचे, यहां उन्होंने भर्ती मरीजों से बात कर उनका हालचाल जाना। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि बीजापुर की ही नहीं बल्कि प्रदेशभर के उन अस्पतालों की व्यवस्था दुरस्त की जाएगी, जहां की व्यवस्था दुरस्त नहीं है। उन्होंने कहा कि बीजापुर जिला अस्पताल में जो सुविधा नहीं है, वह सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री ने आने वाले  मौसमी बीमारियों से निपटने सरकार कटिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश के सभी अस्पतालों में इलाज के लिए सारी सुविधा सहित व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी। छात्राओं की मौत पर उन्होंने कहा कि दोनों बच्चियों की मौत मलेरिया से या अन्य किसी बीमारी से हुई हैं। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग के अफसरों से जानकारी लेकर इस जो भी कार्यवाही हो कि जाएगी। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री के साथ पूर्व मंत्री व बीजापुर के पूर्व विधायक महेश गागड़ा भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed