फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG: Hanuman Chalisa path today on CM Vishnudev Sai birthday

CG: सीएम विष्णुदेव साय के जन्मदिन पर प्रदेश के सभी मंदिरों में हनुमान चालीसा का पाठ आज, होंगे ये कई कार्यक्रम

Sat, 21 Feb 2026 11:54 AM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sat, 21 Feb 2026 11:54 AM IST
सार

CM Vishnudev Sai birthday: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय के जन्मदिवस पर आज 21 फरवरी को महिला मोर्चा ने विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया है। 

विज्ञापन
CG: Hanuman Chalisa path today on CM Vishnudev Sai birthday
पूचा अर्चना करते सीएम साय - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

CM Vishnudev Sai birthday: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय के जन्मदिवस पर आज 21 फरवरी को महिला मोर्चा ने विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया है। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक जागरुकता के उद्देश्य से जीवनदायी पीपल एवं नीम के पौधों का रोपण किया जाएगा। इस दौरान सभी कार्यकर्ता हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ करेंगे। प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और मुख्यमंत्री साय के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की जाएगी। 

विज्ञापन

 


यह कार्यक्रम प्रदेश के सभी जिलों में मंदिर प्रांगण में किया जाएगा, जिसमें महिला मोर्चा की समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सक्रिय रूप से सहभागिता करेंगी। महिला मोर्चा का यह आयोजन पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरुकता बढ़ाने के साथ-साथ आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का एक सार्थक प्रयास है। वहीं सीएम साय अपने गृहजिले जशपुर के बगिया जायेंगे। वहां पर हर बार की तरह अपना जन्मदिन मनायेंगे। वहां पर आयोजित कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। फिर शाम को वापस रायपुर आ जायेंगे। रायपुर में पुलिस परेड ग्राउंड पर सीएम साय को लड्डुओं से तौला गया। इस दौरान बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन




‘सेवा-सुशासन-संकल्प दिवस’ के रूप में मनेगा मुख्यमंत्री साय का 62वाँ जन्मदिन 
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के 62वें जन्मदिवस को इस वर्ष पूरे प्रदेश में एक ऐतिहासिक और सेवाभावी उत्सव के रूप में मनाया जायेगा।  भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मार्कण्डेय ने बताया कि इस विशेष अवसर को ‘सेवा-सुशासन-संकल्प दिवस’ के रूप में समर्पित करते हुए, भारतीय जनता पार्टी के सभी मोर्चा और कार्यकर्ताओं ने व्यापक कार्ययोजना तैयार की है। 

भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. मार्कण्डेय ने बताया कि मुख्यमंत्री के जन्मदिन को जन-सेवा से जोड़ने के लिए प्रदेश के सभी जिलों में विविध कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाई गई है। इस अवसर पर प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों, वृद्धाश्रमों और अनाथालयों में फल वितरण किया जाएगा। ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान और मुख्यमंत्री श्री साय के पर्यावरण प्रेम को देखते हुए राज्यभर में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आम जनमानस की सुविधा के लिए प्रत्येक जिले में नि:शुल्क मेडिकल कैंप लगाए जाएंगे, जहाँ विशेषज्ञों द्वारा जाँच और दवाइयों का वितरण होगा। सुशासन के संकल्प को दोहराने के लिए जिला स्तर पर संगोष्ठियों का आयोजन होगा।


भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. मार्कण्डेय ने बताया कि भाजपा के सभी मोर्चों और प्रकोष्ठों को इस निमित्त अलग-अलग जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं। प्रत्येक मोर्चा अपनी विशिष्ट कार्ययोजना के अनुसार इस दिन को यादगार बनाने के लिए जमीनी स्तर पर सक्रिय रहेगा। इस उत्सव का मुख्य उद्देश्य मुख्यमंत्री श्री साय के विजन ‘सुशासन’ को जन-जन तक पहुँचाना और अंतिम व्यक्ति की सेवा करना है। साय के 62वें जन्मदिवस पर पार्टी कार्यकर्ता गरीब कल्याण और छत्तीसगढ़ की प्रगति के लिए स्वयं को समर्पित किया हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed