फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Cg govt instructed to collectors and sp for sudden inspection of hostels over jaspur divyang hostel sexual abuse

छत्तीसगढ़: जशपुर छात्रावास में दरिंदगी पर एक्शन में सरकार, सीएम ने एसपी और कलेक्टरों को अचानक निरीक्षण के दिए निर्देश

Mon, 27 Sep 2021 11:59 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Mon, 27 Sep 2021 11:59 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ के जशपुर के छात्रावास में मूक-बधिर बच्चियों से हुई दरिंदगी के बाद राज्य सरकार ने कार्रवाई करने का आदेश जारी किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी कलेक्टरों और एसपी को छात्रावास का अचानक निरीक्षण करने को कहा है और फीडबैक लेने के बाद सरकार को सौंपने की मांग की है। 

विज्ञापन
Cg govt instructed to collectors and sp for sudden inspection of hostels  over jaspur divyang hostel sexual abuse
भूपेश बघेल - फोटो : ANI

विस्तार

छत्तीसगढ़ के जशपुर के छात्रावास में मूक-बधिर बच्चियों से हुई दरिंदगी के बाद राज्य सरकार एक्शन मूड है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घटना की शुरुआती समीक्षा के बाद कड़ा रुख अपनाते हुए सभी जिला कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को छात्रावासों के औचक निरीक्षण का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी जिला कलेक्टरों को शासकीय छात्रावासों के निरीक्षण के लिए जिला शिक्षा अधिकारी, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास सहित अन्य वरिष्ठ जिला स्तरीय अधिकारियों को तैनात करने का निर्देश दिया है। इन अधिकारियों को छात्रावास में रहने वाले बच्चों से बातचीत कर संचालित गतिविधियों से संबंधित जानकारी भी लेने को कहा गया है, जिसके बाद बच्चों की फीडबैक को सरकार को भेजा जाएगा। 
विज्ञापन


लापरवाही करने पर तत्काल एफआईआर दर्ज करें जिम्मेदार अधिकारी
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि निरीक्षण के दौरान छात्रावास में कोई अधिकारी-कर्मचारी लापरवाही करता दिखे या अनैतिक गतिविधियों में शामिल मिले तो सम्बन्धित अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ निलंबन और एफआईआर की कार्रवाई की जाए। लापरवाही बरतने वाले या अनैतिक गतिविधियों में शामिल अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए ताकि ऐसी अप्रिय घटना आगे चलकर ना हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
जशपुर के समर्थ दिव्यांग केंद्र में 22 सितंबर की रात शराब के नशे में धुत केयर टेकर राजेश राम और चौकीदार नरेंद्र भगत ने मूक-बधिर बच्चों से मारपीट और अश्लील हरकतें की थी। इतना ही नहीं दोनों ने बच्चों के कपड़े फाड़ दिए। बच्चे जान बचाने के लिए नग्न हालत में कैंपस में भागते रहे। आरोप है कि चौकीदार ने 15 साल की एक बच्ची से दुष्कर्म भी किया था,जबकि 5 बच्चियों से यौन उत्पीड़न किया गया। केंद्र का संचालन खनिज न्यास मद के तहत राजीव गांधी शिक्षा मिशन की ओर से किया जाता है।


दोनों आरोपी गिरफ्तार
मामला उजागर होने के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड की मांग की है। पुलिस आरोपियों से इस बारे में पूरी जानकारी हासिल करना चाह रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed