फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Governor Ramen Deka visits Achanakmar Tiger Reserve

CG: अचानकमार टाइगर रिजर्व पहुंचे राज्यपाल रमेन डेका, जंगल सफारी कर प्राकृतिक सौंदर्य और जनजातीय कला की सराहना

Fri, 06 Mar 2026 11:46 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 06 Mar 2026 11:46 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने गुरुवार को मुंगेली जिले के प्रसिद्ध अचानकमार टाइगर रिजर्व का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जंगल सफारी का आनंद लिया और वन क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता के साथ-साथ वन्यजीव संरक्षण के प्रयासों की सराहना की।

विज्ञापन
CG Governor Ramen Deka visits Achanakmar Tiger Reserve
अचानकमार टाइगर रिजर्व पहुंचे राज्यपाल रमेन डेका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने गुरुवार को मुंगेली जिले के प्रसिद्ध अचानकमार टाइगर रिजर्व का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जंगल सफारी का आनंद लिया और वन क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता के साथ-साथ वन्यजीव संरक्षण के प्रयासों की सराहना की। राज्यपाल ने प्राकृतिक वातावरण में वन्य प्राणियों के संरक्षण को बढ़ावा देने पर जोर दिया।
विज्ञापन


दौरे के दौरान राज्यपाल ने आदिवासी अंचल की महिलाओं द्वारा तैयार की गई पारंपरिक कलाकृतियों को भी देखा और उनकी सराहना की। उन्होंने विशेष रूप से बैगा और गोंड जनजाति की ट्राइबल पेंटिंग्स तथा स्थानीय हस्तशिल्प की प्रशंसा करते हुए इसे क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक पहचान बताया।
विज्ञापन


राज्यपाल ने सिहावल क्षेत्र में वन्य प्राणी संरक्षण को और मजबूत बनाने के लिए आवश्यक सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही जंगली हाथियों के प्रशिक्षण और प्रबंधन के लिए भी जरूरी दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने उन्हें जानकारी दी कि यह क्षेत्र हिरण, हाथी और टाइगर सहित कई वन्य जीवों के विचरण का प्रमुख क्षेत्र है। मुंगेली जिले का सिहावल क्षेत्र मनियारी नदी के उद्गम स्थल के रूप में भी जाना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दौरे के दौरान मुंगेली कलेक्टर कुन्दन कुमार ने राज्यपाल को जनजातीय कला पर आधारित स्मृति चिन्ह और प्राकृतिक कोसे से निर्मित शॉल भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर अचानकमार टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर अभिषेक सिंह, एडीसी ओम भविष्यकर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल, डीडी एटीआर यूआर गणेशन, जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पांडेय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed