फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG government will give Rs 1.5 lakh for road accident victims treatment, know her criteria

Raipur: सड़क हादसे में घायलों को इलाज के लिये डेढ़ लाख रुपये देगी साय सरकार; यहां जानें क्या है क्राइटेरिया

Fri, 23 May 2025 03:18 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Fri, 23 May 2025 03:18 PM IST
सार

CG Government Road accident scheme: छत्तीसगढ़ में सड़क दुर्घटना में घायलों के इलाज के लिये डेढ़ लाख रुपये तक का खर्च साय सरकार उठायेगी। राज्य में सड़क दुर्घटना पीड़ितों का नकदी रहित उपचार स्कीम 2025 शुरू किया गया है।

विज्ञापन
CG government will give Rs 1.5 lakh for road accident victims treatment, know her criteria
छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

CG Government Road accident scheme: छत्तीसगढ़ में सड़क दुर्घटना में घायलों के इलाज के लिये डेढ़ लाख रुपये तक का खर्च साय सरकार उठायेगी। राज्य में सड़क दुर्घटना पीड़ितों का नकदी रहित उपचार स्कीम 2025 शुरू किया गया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा है कि यह एक बेहद जनउपयोगी योजना है, जिसमें सड़क दुर्घटना होने पर पीड़ितों को नकदी रहित मुफ्त उपचार की व्यवस्था होगी। इसमें किसी भी पीड़ित परिवार को 7 दिन के लिए आयुष्मान स्वास्थ्य योजना  से संबद्ध हास्पिटल में डेढ़ लाख रुपए तक का इलाज मुफ्त मिलेगा।
विज्ञापन





हेल्थ मिनिस्टर जायसवाल ने बताया कि ये निःशुल्क इलाज एक व्यक्ति के लिए डेढ़ लाख रुपए तक होगा। यानी अगर एक ही परिवार के दो व्यक्ति की दुर्घटना होती है तो 3 लाख तक, दुर्घटना में 3 लोग हताहत होते हैं तो 4.5 लाख तक मुफ्त इलाज हो सकेगा। इसमें वे सभी हास्पिटल शामिल होंगे, जिन्हें आयुष्मान योजना के तहत शामिल किया गया है। यानी आयुष्मान योजना के अंतर्गत पंजीकृत किसी भी अस्पताल में नई योजना के तहत दुर्घटना में हताहत व्यक्ति सात दिन तक डेढ़ लाख रुपए तक का का निः शुल्क इलाज के लिए पात्र होगा। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री ने जानकारी कहा कि अगर किसी की दुर्घटना होती है और उसे नजदीकी आयुष्मान संबद्ध हास्पिटल में ले जाया जाता है, लेकिन वहां भी इलाज के संसाधन नहीं हैं या स्पेशलिस्ट डॉक्टर नहीं है, तो वह हास्पिटल तुरंत दूसरे अस्पताल में केस भेजेगा। पोर्टल में इसे अपडेट करेगा ताकि विशेषज्ञ वाली जगह में तुरंत इलाज शुरू हो सके। जायसवाल ने कहा कि अभी ट्रामा और पॉलीट्रामा के अंतर्गत कुछ और सक्षम हास्पिटल को इस योजना के तहत शामिल किया जाएगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसका लाभ मिल सके। इसके लिए सभी मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



फ्री में इलाज का जान लें ये नियम
  • छत्तीसगढ़ में नकदी रहित उपचार स्कीम 2025 शुरू
  • एक व्यक्ति के लिए डेढ़ लाख रुपए तक इलाज
  • एक ही परिवार के दो व्यक्ति की दुर्घटना होती है तो तीन लाख
  • तीन लोगों हादसे के शिकार होते हैं तो साढ़े चार लाख  
  • आयुष्मान योजना से संबंधित अस्पतालों में लागू होगें ये नियम
  • सात दिन तक डेढ़ लाख रुपए तक फ्री में होगा इलाज
  • आयुष्मान संबद्ध हास्पिटल में स्पेशलिस्ट डॉक्टर न होने पर दूसरे अस्पताल में होगा केस ट्रांसफर
  • पोर्टल में अपडेट होने के बाद एक्सपर्ट वाले  हॉस्पिटल में होगा इलाज 
  • ट्रामा और पॉलीट्रामा के हॉस्पिटल भी योजना में होंगे शामिल 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed