फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG: Golden opportunity for youth, apply online for Pradhan Mantri Internship Scheme till 31st March

CG News: युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के लिए 31 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन

Wed, 19 Mar 2025 04:29 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 19 Mar 2025 04:29 PM IST
सार

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना में 10 वीं, 12 वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक उत्तीर्ण विद्यार्थी जो नियमित शिक्षा या उच्च शिक्षा में पंजीकृत होना अनिवार्य है।

विज्ञापन
CG: Golden opportunity for youth, apply online for Pradhan Mantri Internship Scheme till 31st March
प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना में 10 वीं, 12 वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक उत्तीर्ण विद्यार्थी जो नियमित शिक्षा या उच्च शिक्षा में पंजीकृत होना अनिवार्य है। इसके अलावा आवेदक किसी नियमित जॉब, नियोजन में न हो, आवेदक के परिवार में कोई सदस्य शासकीय नौकरी में न हो, परिवार के किसी सदस्य की वार्षिक आय 8 लाख से अधिक न हो व आवेदक की उम्र 21 से 24 वर्ष तक हो, तो वो इंटर्नशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं। इंटर्नशिप के लिए आवेदन के लिए एक ऑनलाईन पोर्टल https://pminternship.mca.gov.in/login/ प्रारंभ किया है, जिसका उपयोग करके आवेदन फार्म भरा जा सकता है।
विज्ञापन


आवेदन प्रक्रिया निःशुल्क है। आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2025 है। आवेदन किसी भी लोक सेवा केन्द्र अथवा स्वयं के मोबाइल द्वारा किया जा सकता है। आवेदन के लिए आधार कार्ड, संबंधित शैक्षणिक योग्यता जैसे 10 वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा या स्नातक की अंकसूची, प्रमाण पत्र, आधार सीडेड बैंक खाते के पासबुक के प्रथम पृष्ठ की छायाप्रति, आधार लिंक्ड मोबाइल नंबर अनिवार्य है। इंटर्नशिप कॉर्पोरेट मंत्रालय द्वारा चयनित कंपनियों जिसकी सूची पोर्टल में दी गई है। किसी एक कंपनी में करनी होगी यह केवल 1 वर्ष के लिए ही होगी।
विज्ञापन


इस योजना में आवेदन के उपरान्त युवाओं को चयनित होने पर भारत सरकार के कॉर्पोरेट उपक्रम में एक साल की अप्रेंटिसशिप में रूपए 5000.00 प्रतिमाह मानदेय व सम्बन्धित को एक वर्ष में रूपए 6000.00 एकमुश्त अन्य खर्च हेतु प्रदान किया जाएगा। यह अप्रेंटिसशिप नियमित नियुक्ति नहीं है, यह अप्रेंटिसशिप अनुभव प्राप्त करने के लिए है। यह केन्द्र सरकार की निःशुल्क योजना है, जिसका उद्देश्य बेरोजगार युवाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed