फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   cg: Free coaching facility of PSC-Vyapam for SC/ST/OBC category students: Entrance exam on 14 January

SC/ST/OBC वर्ग के छात्रों के लिए पीएससी-व्यापम की फ्री कोचिंग सुविधा:14 जनवरी को होगी प्रवेश परीक्षा, जानें...

Sat, 13 Jan 2024 02:59 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 13 Jan 2024 02:59 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में एससी/एसटी/ओबीसी वर्ग के छात्र-छात्रों को स्नातक स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क कोचिंग सुविधा दी जाएगी। इसके लिए प्रवेश परीक्षा 14 जनवरी को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक समय निर्धारित की गई है।

विज्ञापन
cg: Free coaching facility of PSC-Vyapam for SC/ST/OBC category students: Entrance exam on 14 January
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छत्तीसगढ़ में एससी/एसटी/ओबीसी वर्ग के छात्र-छात्रों को स्नातक स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क कोचिंग सुविधा दी जाएगी। इसके लिए प्रवेश परीक्षा 14 जनवरी को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक समय निर्धारित की गई है। इस परीक्षा के लिए शासकीय प्रयास बालक आवासीय विद्यालय, सड्डू रायपुर को सेंटर बनाया गया है। इसके लिए पात्र विद्यार्थियों से आवेदन 26 दिसंबर 2023 तक आमंत्रित किए गए थे। 

विज्ञापन


इस प्रवेश परीक्षा में भारत का सामान्य ज्ञान, छत्तीसगढ़ सामान्य ज्ञान, गणित, रिजनिंग, हिन्दी, अंग्रेजी इत्यादि पाठ्यक्रम से प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें कुल 100 अंक के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। बता दें कि गलत उत्तर होने पर ऋणात्मक मूल्यांकन नहीं किया जाएगा। कोचिंग की सुविधा निःशुल्क है। प्रशिक्षण के लिए कुल स्वीकृत सीट 100 हैं, इसमें अनुसूचित जाति के लिए 30, अनुसूचित जनजाति के लिए 50 और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 20 सीट आरक्षित है। इसमें वर्गवार 33 प्रतिशत सीट महिलाओं के लिए सुरक्षित रहती है।
विज्ञापन


इन परीक्षाओं के लिए फ्री कोचिंग 
आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि 'राजीव युवा उत्थान योजना' के अंतर्गत राज्य के रायपुर जिला मुख्यालय में स्थित परीक्षा पूर्व केन्द्र पर 100 सीट के लिए राज्य के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के पात्र विद्यार्थियों को बैंकिंग भर्ती बोर्ड, रेल्वे भर्ती बोर्ड, कर्मचारी चयन आयोग, छत्तीसगढ़ व्यापम इत्यादि के माध्यम से ली जाने वाली परीक्षाओं के लिए कोचिंग प्रदान करने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे होती है चयन 
इस योजना के तहत साल में 6-6 माह के दो प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जाते है। अभ्यर्थियों का चयन प्राक्चयन परीक्षा के माध्यम से होता है। प्रथम 6 माह में प्राक्चयन परीक्षा में चयनित और द्वितीय 6 माह में प्रतीक्षा सूची के 100-100 अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण दिया जाता है। इसके साथ ही विद्यार्थियों को एक हजार रुपये प्रतिमाह शिष्यवृत्ति उपलब्ध कराई जाती है। 


ये है कैटेरिया 
कोचिंग सुविधा का लाभ लेने के लिए सिर्फ वही विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं, जो बैंकिंग भर्ती बोर्ड, रेल्वे भर्ती बोर्ड, कर्मचारी चयन आयोग, छत्तीसगढ़ व्यापम की ओर से आयोजित परीक्षा में शामिल होने के लिए निर्धारित न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता रखते हैं, जिनकी न्यूनतम आयु 20 वर्ष एवं अधिकतम आयु 30 वर्ष हैकोचिंग की सुविधा निःशुल्क है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed