{"_id":"665ab398e32d51c0630424f7","slug":"cg-former-cm-baghel-targeted-bjp-said-we-halved-the-electricity-bill-and-they-halved-the-electricity-itself-2024-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: पूर्व सीएम बघेल ने बीजेपी पर साधा निशाना, बोले- हमने बिजली बिल हाफ किया और इन्होंने बिजली ही हाफ कर दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: पूर्व सीएम बघेल ने बीजेपी पर साधा निशाना, बोले- हमने बिजली बिल हाफ किया और इन्होंने बिजली ही हाफ कर दी
Sat, 01 Jun 2024 11:07 AM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sat, 01 Jun 2024 11:07 AM IST
सार
पूर्व सीएम ने कहा हमने बिजली बिल हाफ किया और इन्होंने बिजली हाफ कर दी। एक तरफ सांय-सांय बिजली का बिल बढ़ाने की तैयारी चल रही है, तो दूसरी तरफ इस भयानक गर्मी में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में जमकर बिजली की कटौती की जा रही है।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिजली कटौती को लेकर भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा है। कांग्रेस बिजली की समस्याओं को लेकर लगातार भाजपा को घेरने का प्रयास कर रही है। इस मामले को लेकर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया एक्स पर बीजेपी पर जमकर बरसे हैं। साथ ही लोगों को भीषण गर्मी से बचने की सलाह दी है।
पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि हमने बिजली बिल हाफ किया और इन्होंने बिजली हाफ कर दी। एक तरफ सांय-सांय बिजली का बिल बढ़ाने की तैयारी चल रही है, तो दूसरी तरफ इस भयानक गर्मी में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में जमकर बिजली की कटौती की जा रही है। प्रदेश की जनता बेहद परेशान है, लेकिन गारंटी लेने वाले अभी सत्ता की मदहोशी में सो रहे हैं।
उन्होंने आगे लिखा कि आप सबसे कहना है कि तापमान बहुत अधिक है। गर्मी और लू से हम सबको अपना, अपने बच्चों का और घर के बुजुर्गों का ख़्याल रखना है। दिन में बच्चों को धूप में न खेलने दें। बुजुर्गों को बाहर जाने से रोकें। बहुत आवश्यक कार्य न हो तो आप भी घर से न निकलें। ओआरएस, नींबू शिकंजी, ग्लूकोज और आम पना इत्यादि ठंडी चीजें पीते रहें।