फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Exit Poll 2024 Exit polls show BJP clean sweep in Chhattisgarh former CM reputation at stake

CG Exit Poll 2024: एग्जिट पोल में छत्तीसगढ़ में भाजपा ने किया क्लीन स्वीप, दांव पर पूर्व सीएम की प्रतिष्ठा

Sat, 01 Jun 2024 09:45 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, छत्तीसगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, छत्तीसगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 01 Jun 2024 09:45 PM IST
सार

Chhattisgarh Exit Poll 2024 Live: एग्जिट पोल्स के मुताबिक छत्तीसगढ़ में भाजपा को 10 से 11 सीटें मिलती दिख रही हैं वहीं कांग्रेस के खाते में शून्य से एक सीट जाती दिख रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक छत्तीसगढ़ में भाजपा को 57 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है। 

विज्ञापन
CG Exit Poll 2024 Exit polls show BJP clean sweep in Chhattisgarh former CM reputation at stake
एग्जिट पोल में छत्तीसगढ़ में खिला कमल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Chhattisgarh Exit Poll 2024 Live: देशभर में लोकसभा चुनाव के लिए सात चरणों में मतदान हुआ है। 16 मार्च 2024 को लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा की गई थी। 2024 का आम चुनाव भारत में सबसे लंबे समय तक चलने वाला आम चुनाव है जो कुल 44 दिनों तक चला। परिणाम 4 जून 2024 को घोषित किए जाएंगे लेकिन इससे पहले तमाम एग्जिट पोल्स में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बड़ा नुकासान होता दिख रहा है। एग्जिट पोल्स के मुताबिक छत्तीसगढ़ में भाजपा को 10 से 11 सीटें मिलती दिख रही हैं वहीं कांग्रेस के खाते में शून्य से एक सीट जाती दिख रही है।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक छत्तीसगढ़ में भाजपा को 57 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है। राज्य में भाजपा को 10-11 सीटें मिल सकती हैं। वहीं कांग्रेस को 0-1 सीट मिलती दिख रही है। राज्य में कुल 11 लोकसभा सीटें हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

2019 में इन लोगों ने दर्ज की थी जीत
1. सरगुजा (ST) सीट से रेणुका सिंह- भाजपा
2.रायगढ़ (ST) सीट से गोमती साय- भाजपा 
3. जांजगीर-चांपा (SC) सीट से गुहाराम अजगल्ले- भाजपा  
4. कोरबा सीट से ज्योतसना चरणदास महंत- कांग्रेस  
5. बिलासपुर सीट से अरुण साव- भाजपा  
6. राजनांदगांव सीट से संतोष पांडेय- भाजपा  
7. दुर्ग सीटे से विजय बघेल- भाजपा  
8. रायपुर सीट से सुनील कुमार सोनी- भाजपा 
9. महासमुंद सीट से चुन्नी लाल साहू- भाजपा  
10. बस्तर (ST) सीट से दीपक बैज- कांग्रेस 
11. कांकेर (ST) सीट से मोहन मंडावी- भाजपा  
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ की वीआईपी सीटें
राजनांदगांव लोकसभा सीट- भूपेश बघेल, कांग्रेस
रायपुर लोकसभा सीट- बृजमोहन अग्रवाल, बीजेपी
बस्तर लोकसभा सीट- कवासी लखमा, कांग्रेस 
जांजगीर-चांपा लोकसभा सीट- डा.शिवकुमार डहरिया,  कांग्रेस 
कोरबा लोकसभा सीट- सरोज पांडेय , बीजेपी
महासमुंद लोकसभा सीट- ताम्रध्वज साहू, कांग्रेस

दांव पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल की प्रतिष्ठा 

2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा था। इस चुनाव में पूर्व सीएम भूपेश बघेल की भी प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। कांग्रेस ने उनको राजनांदगांव लोकसभा सीट से मैदान में उतारा था। पूर्व सीएम की किस्मत ईवीएम में कैद है जिसका फैसला चार जून को होगा। 

तीन चरणों में हुआ था मतदान 

छत्तीसगढ़ की 11 सीटों के लिए 3 चरणों में वोटिंग हुई थी। जिसमें पहले चरण (19 अप्रैल) में सिर्फ बस्तर में वोटिंग हुई वहीं दूसरे चरण 26 अप्रैल में राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर तीन सीटों पर मतदान हुआ था। तीसरे चरण में 7 मई को सरगुजा, रायगढ़, जांजगीर-चंपा, कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर में मतदान हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed