फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Elections 2023: Pankaj Sharma will contest Raipur Rural Assembly Elections, presented claim

CG Election: MLA सत्यनारायण शर्मा नहीं लड़ेंगे चुनाव, पुत्र पंकज शर्मा ने रायपुर ग्रामीण से पेश की दावेदारी

Mon, 21 Aug 2023 06:42 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Mon, 21 Aug 2023 06:42 PM IST
सार

रायपुर ग्रामीण MLA सत्यनारायण शर्मा इस बार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। उनके बेटे पंकज शर्मा ने इस बार रायपुर ग्रामीण से दावेदारी पेश की है। उन्होंने अपने समर्थकों के साथ आज ब्लॉक अध्यक्ष के पास आवेदन जमा किया। इस दौरान उनके समर्थकों में भारी उत्साह देखा गया।

विज्ञापन
CG Elections 2023: Pankaj Sharma will contest Raipur Rural Assembly Elections, presented claim
पंकज शर्मा ने रायपुर ग्रामीण से पेश की दावेदारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

रायपुर ग्रामीण MLA सत्यनारायण शर्मा इस बार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। उनके बेटे पंकज शर्मा ने इस बार रायपुर ग्रामीण से दावेदारी पेश की है। उन्होंने अपने समर्थकों के साथ आज ब्लॉक अध्यक्ष के पास आवेदन जमा किया। इस दौरान उनके समर्थकों में भारी उत्साह देखा गया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरुण जंघेल को उन्होंने अपना आवेदन दिया। इस दौरान पंकज मिश्रा ने कहा कि राज्य सरकार की योजनाओं को बूथ स्तर तक जन-जन को पहुंचाने का काम किया जा रहा है। प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में हम दोबारा सरकार बनाएंगे।
विज्ञापन


MLA सत्यनारायण ने शर्मा ने अभी तक चुनाव में दावेदारी पेश नहीं की है। अब उनकी विरासत को बेटे पंकज शर्मा संभालेंगे। वर्तमान में वो जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। पंकज शर्मा बिरगांव नगर निगम के महापौर समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ गांधी मैदान स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में टिकट के लिए आवेदन जमा करने पहुंचे। इस दौरान पंकज शर्मा ने कहा कि रायपुर ग्रामीण की जनता के साथ पांच सालों से हमारा सीधा जुड़ाव है। जनता ने हम पर भरोसा जताया है। उसकी सेवा करने चुनावी मैदान में उतरना चाहता हूं। 
विज्ञापन


इस दौरान युवा नेता पंकज मिश्रा के साथ बिज्जू बंजारे, अमर कुर्रे, गोपी जाल, संजू राव, वोकेश देवांगन, दुर्गेश सारथी, पंकज त्रिपाठी, संजू ठाकुर, गौतम साहू, बिज्जू बघेल, सत्तर चौहान, मोहम्मद तहसीन, नरेश नवानी, सन्नी खटवानी, विकास जुसेजा, लोकेश वर्मा, योगेश तिवारी, पंकज ठाकुर, सैफ शाह, शाहिद कुरैशी, मनीष दास, रोमी वोहरा, विजय जादव, हर्षद पटेल, संकल्प मिश्रा, बॉबी सोनकर, जितेंद्र यादव, हेमंत पटेल, सचिन पांडेय, मनीष तिवारी, संतोष राव, सिमलू राव, सुमित खंडेलवाल, सुमित डागा, कृष्णा कश्यप, सुमित वर्मा, आकाश सोनी, प्रकाश कुर्रे आदि सैकड़ों की संख्या में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में दावेदारी करने वाले नेताओं, कार्यकर्ताओं और समाजसेवकों से आवेदन मंगाए हैं। ब्लॉक अध्यक्ष के पास इसके लिए आवेदन करना होगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed