फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Elections 2023: BJP released the second list of assembly election candidates

CG: बीजेपी ने 3 सांसदों, 2 पूर्व कलेक्टर और एक अभिनेता समेत इतनी महिलाओं को दिया मौका, 'ईश्वर' पर जताया भरोसा

Mon, 09 Oct 2023 08:49 PM IST
Aman Koshle अमन कोशले
Updated Mon, 09 Oct 2023 08:49 PM IST
सार

 बीजेपी ने अलग ही एंगल से उम्मीदवारों का चयन किया है। भाजपा में प्रत्याशियों में सांसद, पूर्व कलेक्टर्स, अभिनेता और हिंसा में मारे गए युवक के पिता को चुना है। इससे पहले बीजेपी ने 21 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की थी।

विज्ञापन
CG Elections 2023: BJP released the second list of assembly election candidates
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ में चुनावी बिगुल बज चुका है। विधानसभा चुनाव को लेकर तारीख निर्धारित कर दी गई है। दूसरी ओर बीजेपी ने आज सोमवार को विधानसभा चुनाव प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। भाजपा ने 64 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। इस बार बीजेपी ने अलग ही एंगल से उम्मीदवारों का चयन किया है। भाजपा में प्रत्याशियों में सांसद, पूर्व कलेक्टर्स, अभिनेता और हिंसा में मारे गए युवक के पिता को चुना है। इससे पहले बीजेपी ने 21 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की थी। कुल 85 सीटों पर बीजेपी ने उम्मीदवार खड़ा कर दिया है। पांच सीटों में प्रत्यासी उतारना बाकी रह गया है। 

विज्ञापन


भाजपा ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के लिए दूसरी लिस्ट जारी की है। इसमें तीन सांसद, दो पूर्व कलेक्टर्स और एक अभिनेता को टिकट दिया है, जिसमें सांसद रेणुका सिंह को भरतपुर-सोनहत, अरुण साव को लोरमी और पत्थलगांव से गोमती साय को उम्मीदवार बनाया गया है। पूर्व आईएएस ओपी चौधरी को रायगढ़ और नीलकंठ टेकाम केशकाल विधानसभा से मौका दिया गया है। वहीं छालीवुड के स्टार और पद्मश्री अनुज शर्मा को धरसींवा विधानसभा में उतारा गया है। इसके साथ ही हाल ही में बिरनपुर हिंसा में मारे गए भुनेश्वर साहू के पिता ईश्वर साहू को साजा विधानसभा से दमदार प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतारा है।
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव में भाजपा ने कुल 85 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। इनमें से लगभग 48 नए चहरे को उम्मीदवार बनाया है। वहीं भाजपा ने 85 विधानसभा में से  14 विधानसभा सीटों पर महिलाओं को उम्मीदवार चुना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


14 विधानसभा सीटों पर महिला उम्मीदवार

  1. भटगांव से लक्ष्मी राजवाड़े
  2. प्रतापपुर से शकुंतला सिंह पोर्ठे 
  3. सरायपाली से सरला कोसरिया 
  4. खल्लारी से अल्का चंद्राकर 
  5. खुज्जी से गीता घासी साहू 
  6. भरतपुर-सोनहत से रेणुका सिंह 
  7. सामरी से उधेश्वरी पैंकरा,
  8. जशपुर से रायमुनि भगत
  9. पत्थलगांव से गोमती साय 
  10. लैलूंगा से सुनीति सत्यानंद राठिया
  11. सारंगढ़ से शिवकुमारी चौहान 
  12. चंद्रपुर से संयोगिता सिंह जूदेव
  13.  धमतरी से रंजन दीपेंद्र साहू 
  14. कोंडागांव से लता हुसेंडी 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed