फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Election: Motilal sahu said - 'Congress wants to win elections by showing fear

CG Election: मोतीलाल बोले- 'कांग्रेस डर दिखाकर जीतना चाहती है चुनाव, झूठ बोल रहे गंगाजल लेकर कसम खाने वाले'

Fri, 10 Nov 2023 08:41 PM IST
Lalit Kumar Singh ललित कुमार सिंह
Updated Fri, 10 Nov 2023 08:41 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर अमर उजाला की खास पेशकश ‘नेताजी जी कहिन’ कार्यक्रम में हम छत्तीसगढ़ के राजनीतिक हस्तियों से सीधी बातचीत पेश करते हैं। अपने पाठकों को प्रदेश के चुनावी हालात और सियासत से रू-ब-रू कराते हैं।

विज्ञापन
CG Election: Motilal sahu said - 'Congress wants to win elections by showing fear
मोतीलाल साहू, रायपुर ग्रामीण विधानसभा प्रत्याशी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर अमर उजाला की खास पेशकश ‘नेताजी जी कहिन’ कार्यक्रम में हम छत्तीसगढ़ के राजनीतिक हस्तियों से सीधी बातचीत पेश करते हैं। अपने पाठकों को प्रदेश के चुनावी हालात और सियासत से रू-ब-रू कराते हैं। सियासी समीकरणों और उठापटक से अवगत कराते हैं। इस कड़ी में आज रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से बीेजेपी प्रत्याशी मोतालाल साहू के इंटरव्यू को हम उन्ही की जुबानी आपके सामने पेश कर रहे हैं। 
विज्ञापन



सवाल: रायपुर ग्रामीण विधानसभा में इस बार के मुद्दे क्या होंगे।
जवाब:
गुंडागर्दी, दहशतगर्दी घोटाला आदि मुद्दे होंगे। कांग्रेस लोगों में डर और भय पैदा करके उन्हें धमका कर चुनाव जीतना चाहती है। छत्तीसगढ़ प्रदेश शांति का टापू है, उसे कांग्रेस सरकार बर्बाद करने में लगी है। आरोप लगाते हुए कहा कि 5 सालों में कांग्रेस ने जो भ्रष्टाचार किया है। घोटाले की वजह से विकास कार्य नहीं हुआ है। गंगाजल हाथ में लेकर कसम खाने वाले लोग आज किस मुंह से जनता के पास जा रहे हैं। बृजमोहन अग्रवाल पर हमला हुआ, ये निंदनीय है। इसे लेकर कार्यकर्ताओं में बहुत ज्यादा आक्रोश था। उसको नियंत्रण किया गया नहीं तो अंजाम और बुरा हो सकता था। पुलिस प्रशासन को भी चाहिए कि जो दोषी हैं, उन पर कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन


सवाल: इस बार किन वायदे के साथ जनता के बीच में जा रहे हैं?
जवाब:
यह मोदी की गारंटी है। छत्तीसगढ़ के लिए भाजपा का घोषणा पत्र मोदी की गारंटी है। मोदी की गारंटी को पूरी दुनिया मानती है। मोदी की गारंटी के नाम से जो बीजेपी का घोषणा पत्र जारी है। उसे पर जनता को भरोसा है। महिलाओं, युवाओं, किसानों और सभी वर्गों को ध्यान में रखकर घोषणा की गई हैं। कांग्रेस सरकार ने जनता के बीच जो विश्वास खत्म कर दिया है, बीजेपी ने उस विश्वास को जोड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सवाल: अभी भी विधानसभा क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं की कमी है, कैसे दूर करेंगे?
जवाब:
यहां दारू मिलना आसान है, लेकिन पीने का पानी मिलना बहुत मुश्किल है। भाजपा शासन काल में जो विकास कार्य पास हुए थे, जिनका आवंटन हो चुका था। वही विकास कार्य कराए गए हैं। कांग्रेस ने कोई कार्य नहीं कराए हैं। इन लोगों ने नारियल तोड़ने और अगरबत्ती जलाने काम किया है, जनता के लिए कोई काम नहीं किया है।

सवाल: इस बार आप विधायक चुन जाते हैं, तो विकास के विजन क्या होंगे?
जवाब:
बुनियादी जरूरतें प्राथमिकता में रहेंगी। उसे दूर करने के लिए और क्षेत्र के समुचित विकास के लिए हम कार्य करेंगे, जिससे क्षेत्र की उन्नति हो, विकास हो। सारे कार्य को प्राथमिकता में रखेंगे।

सवाल: कांग्रेस का कहना हमने सभी विकास कार्य कराए हैं। कैसे देखते हैं? 
जवाब:
वो अपने विकास के बारे में शायद बोल रहे होंगे। मैं उनके भ्रष्टाचार को गिनाऊंगा तो लाइन लग जाएगी। आरोप लगाया  कि जनता की गाढ़ी कमाई को लूटकर जेब में भर लिया है। महादेव एप चर्चा का विषय बना हुआ है। इन्होंने एक भी वादे पूरे नहीं किए हैं। घोटाले से किसका विकास हुआ है। जनता के लिए कुछ भी नहीं हुआ है। 

सवाल: सट्टेबाजी एप और एड को लेकर क्या कहेंगे?
जवाब:
कानून अपना काम कर रहा है, उसे अपना काम करने देना चाहिए। सालभर से आरोपियों को जमानत नहीं है। उसमें भी बीजेपी का हाथ है क्या? क्या इससे बड़ा सबूत कांग्रेस को चाहिए क्या? 

सवाल: रायपुर ग्रामीण की जनता से आप क्या अपील करना चाहेंगे?
जवाब:
एक स्वच्छ सरकार की जरूरत है। बीजेपी के शासनकाल में जो काम हुआ है, आज जनता उसे याद कर रही है, आरोप लगाया कि  5 सालों में कांग्रेस ने प्रदेश को बर्बाद किया है। लोग फिर से बीजेपी को याद कर रहे हैं। भाजपा ने छत्तीसगढ़ को एक नई दिशा और ऊंचाई दी थी।


सवाल: भारतीय राजनीति में आप अपना किसे गुरु या आदर्श मानते हैं?
जवाब:
पार्टी के संस्थापक श्यामाप्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय ये नेता हमारे आदर्श हैं। उन्होंने देश के लिए त्याग किया है। भारतीय राजनीति में ऐसा कम देखने को मिलता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed