{"_id":"652591caebc223355e0913f1","slug":"cg-election-congress-screening-committee-meeting-in-raipur-shailja-cm-bhupesh-present-ajay-maken-joined-2023-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक; आज तय हो जाएंगे नाम, शैलजा, CM भूपेश मौजूद, अजय माकन वर्चुअल जुड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक; आज तय हो जाएंगे नाम, शैलजा, CM भूपेश मौजूद, अजय माकन वर्चुअल जुड़े
Tue, 10 Oct 2023 11:33 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Tue, 10 Oct 2023 11:33 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर बिगुल बज चुका है। प्रदेश में दो चरणों में चुनाव कराए जाएंगे। 7 नवंबर को पहला चरण और 17 नवंबर को दूसरे चरण में निर्वाचन कराए जाएंगे। दूसरी ओर छत्तीसगढ़ कांग्रेस की प्रदेश चुनाव समिति की बैठक प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में चल रही है, जो देर रात तक चलेगी।
विज्ञापन
राजीव भवन में स्क्रीनिंग कमेटी की भी बैठक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर बिगुल बज चुका है। प्रदेश में दो चरणों में चुनाव कराए जाएंगे। 7 नवंबर को पहला चरण और 17 नवंबर को दूसरे चरण में निर्वाचन कराए जाएंगे। दूसरी ओर छत्तीसगढ़ कांग्रेस की प्रदेश चुनाव समिति की बैठक प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में चल रही है, जो देर रात तक चलेगी। बैठक में 90 सीटों प्रत्याशियों को लेकर गहन-मंथन हो रहा है। इस आखिरी बैठक में प्रत्याशियों का नाम फाइनल हो जाएगा। बैठक में प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, सीएम भूपेश बघेल, डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, स्पीकर डॉ. चरणदास महंत समेत समिति के सदस्य मौजूद हैं। इससे पहले भी रायपुर में दो बार प्रदेश चुनाव समिति की बैठक हो चुकी है। ये अंतिम बैठक बताई जा रही है।
स्क्रीनिंग कमेटी की भी बैठक
इसके बाद राजीव भवन में स्क्रीनिंग कमेटी की भी बैठक चल रही है। बैठक में स्क्रीनिग कमेटी के चेयरमैन और कांग्रेस कोषाध्यक्ष अजय माकन, चंदन, यादव, विजय जांगिड़, सप्तगिरी उल्का, नेट्टा डिसुजा, हनुमंथय्या समेत स्क्रीनिग कमेटी के मेंबर वर्चुअल जुड़े रहे। बताया जाता है कि 13 अक्टूबर को कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव कमेटी की बैठक हो सकती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
स्क्रीनिंग कमेटी की भी बैठक
इसके बाद राजीव भवन में स्क्रीनिंग कमेटी की भी बैठक चल रही है। बैठक में स्क्रीनिग कमेटी के चेयरमैन और कांग्रेस कोषाध्यक्ष अजय माकन, चंदन, यादव, विजय जांगिड़, सप्तगिरी उल्का, नेट्टा डिसुजा, हनुमंथय्या समेत स्क्रीनिग कमेटी के मेंबर वर्चुअल जुड़े रहे। बताया जाता है कि 13 अक्टूबर को कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव कमेटी की बैठक हो सकती है।
विज्ञापन
