फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG: Election Commission preparations for Lok Sabha elections begin: Online training given to officers

लोकसभा चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग की तैयारियां शुरू: ऑफिसर्स को दी गई ऑनलाइन ट्रेनिंग, EVM की होगी जांच

Sat, 03 Feb 2024 02:53 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 03 Feb 2024 02:53 PM IST
सार

भारत निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव से पहले सभी ईवीएम की पहले स्तर की जांच 5 से 14 फरवरी तक की जाएगी।

विज्ञापन
CG: Election Commission preparations for Lok Sabha elections begin: Online training given to officers
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव से पहले सभी ईवीएम की पहले स्तर की जांच 5 से 14 फरवरी तक की जाएगी। जांच को सफलतापूर्वक करने के लिए निर्वाचन आयोग ने प्रदेश के सभी जिला और उप जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ  तकनीकी टीम का ऑनलाइन प्रशिक्षण करवाया गया। 

विज्ञापन


प्रशिक्षण के दौरान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले ने बताया कि प्रत्येक जिला मुख्यालयों में बैलेट युनिट, कंट्रोल युनिट और वीवीपेट की पहला स्तर जांच की जाएगी। जांच के दौरान सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपस्थित रहने का आग्रह जिला निर्वाचन अधिकारियों के माध्यम से किया गया है। इसके अतिरिक्त राज्य स्तर पर मान्यता प्राप्त दलों को भी इस संबंध में जानकारी भेजी गई है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि ऐसे विधानसभा क्षेत्रों के ईवीएम की जांच नहीं होगी, जहां के निर्वाचन परिणामों को लेकर न्यायालयों में मामले लंबित हैं। बाकि सभी क्षेत्रों के ईव्हीएम यूनिटों की 5 से 14 फरवरी तक जांच पूरी कर ली जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed