फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Election 2023: Union Home Minister Amit Shah Raipur visit, welcomed by Arun Sao, left for Rajnandgaon

CG Election: रायपुर पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, अरुण साव ने किया स्वागत, राजनांदगांव के लिए हुए रवाना

Mon, 16 Oct 2023 01:35 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Mon, 16 Oct 2023 01:35 PM IST
सार

Amit shah Chhattisgarh visit: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज सोमवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे। यहां के माना एयरपोर्ट पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने उनका गर्मजोशी के साथ अगवानी की। 

विज्ञापन
CG Election 2023: Union Home Minister Amit Shah Raipur visit, welcomed by Arun Sao, left for Rajnandgaon
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अगवानी करते अरुण साव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज सोमवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे। यहां के माना एयरपोर्ट पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने उनका गर्मजोशी के साथ अगवानी की। साव के साथ बीजेपी के सीनियर नेता सच्चिदानंद उपासने भी मौजूद रहे। वहीं अन्य बीजेपी नेताओं में ललित जय सिंघ समेत अन्य नेता मौजूद रहे। भाजपा नेत्रियों ने भी शाह का स्वागत किया। इसके बाद केंद्रीय गृहमंत्री राजनांदगांव के लिए रवाना हो गए।  केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में चुनावी सभा करेंगे। आचार संहिता लागू होने के बाज शाह का यह पहला छत्तीसगढ़ दौरा है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह पहले से ही राजनांदगांव में हैं। रमन सिंह को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद वे चुनावी मोड में नजर आ रहे हैं। पत्रकारों के द्वारा पूछे गए सवाल कि गिरीश देवांगन को राजनांदगांव विधानसभा सीट के लिए कांग्रेस ने प्रत्याशी बनाया है इस पर उन्होंने कहा कि मुकाबला भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस का ही होता है। हम मजबूती से लड़ेंगे। इस बार भारतीय जनता पार्टी सरकार बना रही है। 
विज्ञापन


रमन सिंह ने कहा कि कांग्रेस राजनांदगांव सीट से किसी को भी प्रत्याशी बनाए इससे फर्क नहीं पड़ता। जीत बीजेपी की होगी और भाजपा कार्यकर्ता मजबूती से चुनाव लड़ेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि चुनाव में राजनांदगांव की जनता का फैसला अंतिम होगा और भाजपा की जीत होगी।  कल रमन सिंह ने कहा कि पूरे छत्तीसगढ़ की जनता ने आशीर्वाद दिया, राष्ट्रीय नेताओं का फोन आया, अमित शाह जी ने फोन कर बधाई दी। शीतला माता के दरबार में आया हूं निश्चित तौर पर उनका आशीर्वाद मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। छत्तीसगढ़ में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं। जिसमें प्रथम चरण में 7 नवंबर को राजनांदगांव जिले में विधानसभा का चुनाव होगा। जिसको देखते हुए अब आला नेताओं का दौरा राजनांदगांव में शुरू हो गया है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज 16 अक्तूबर को राजनांदगांव पहुंचेंगे। जहां शहर के स्थानीय स्टेट स्कूल मैदान में सभा आयोजित की जाएगी।

सभा के बाद राजनांदगांव कलेक्ट्रेट तक नामांकन रैली निकाली जाएगी। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और भाजपा के अन्य प्रत्याशी आज नामांकन दाखिल करेंगे। जिसको देखते हुए तैयारी पूरी कर ली गई है। गृहमंत्री के आगमन को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। भाजपा के आला नेताओं की मौजूदगी में पूर्व मुख्यमंत्री और अन्य भाजपा प्रत्याशी नामांकन दाखिल करेंगे। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और भाजपा के पदाधिकारी सदस्य मौजूद रहेंगे।


बीजेपी और कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा जिले में कर दी है। आज भाजपा द्वारा नामांकन भरा जाएगा। जिसमें देश की गृहमंत्री अमित शाह और बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। राजनांदगांव से प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और अन्य भाजपा प्रत्याशी नामांकन भरेंगे। आम सभा के बाद नामांकन रैली निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed