{"_id":"652e790dd62f56badf0f8065","slug":"cg-election-2023-second-day-7-people-filed-nomination-in-assembly-election-2023-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG Election 2023: पहले चरण में चुनाव के लिए प्रत्याशियों का आवेदन शुरू,दूसरे दिन 7 लोगों ने किया नामांकन दाखिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Election 2023: पहले चरण में चुनाव के लिए प्रत्याशियों का आवेदन शुरू,दूसरे दिन 7 लोगों ने किया नामांकन दाखिल
Tue, 17 Oct 2023 05:38 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Tue, 17 Oct 2023 05:38 PM IST
सार
CG Election 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर प्रत्याशियों की ओर नामांकन दाखिल करने का सिलसिला शुरू हो गया है। पहले चरण में होने वाले 20 विधानसभाओं के लिए दूसरे दिन छह प्रत्याशियों ने कुल सात नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CG Election 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर प्रत्याशियों की ओर नामांकन दाखिल करने का सिलसिला शुरू हो गया है। पहले चरण में होने वाले 20 विधानसभाओं के लिए दूसरे दिन छह प्रत्याशियों ने कुल सात नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। पहले दिन किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया था। वहीं दूसरे दिन अलग-अलग विधानसभा से कुल सात नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं।
विज्ञापन
दूसरे चरण के लिए प्रत्याशियों ने दूसरे दिन नामांकन किया। राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र में तीन, डोंगरगांव में दो, भानुप्रतापपुर और डोंगरगढ़ में एक-एक नामांकन पत्र दाखिल किया गया है। प्रथम चरण में बस्तर संभाग की 12 निर्वाचन क्षेत्रों समेत राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी , खैरागढ़-छुईखदान-गंडई और कबीरधाम जिलों के 8 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में नामांकन की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
प्रदेश में दो चरणों में हो रहे निर्वाचन के पहले चरण की 20 सीटों के लिए 20 अक्टूबर तक नामांकन पत्र भरे जाएंगे। इसके बाद 21अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। प्रत्याशी 23 अक्टूबर तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। वहीं प्रथम चरण के लिए 7 नवंबर को मतदान होगा, लेकिन दोनों ही चरणों के लिए मतगणना 3 दिसंबर को होगी।
विज्ञापन
प्रथम चरण में इन विधानसभा सीटों पर होंगे चुनाव
- कोंटा
- बीजापुर
- दंतेवाड़ा
- चित्रकोट
- जगदलपुर
- बस्तर
- नारायणपुर
- कोंडागांव
- केशकाल
- कांकेर
- भानुप्रतापुर
- अंतागढ़
- मोहला- मानपुर,
- खुज्जी
- डोंगरगांव
- राजनांदगांव
- डोंगरगढ़
- खैरागढ़
- कवर्धा
- पंडरिया