फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Election 2023: Raipur South Assembly Seat, Mahant Ramsundar Das Vs brijmohan agrwal

CG: महंत रामसुंदर दास ने कहा- मैं सेवाभाव से हूं,राजनीति करने के लिए नहीं, बृजमोहन को आशीर्वाद देने पर बोले...

Tue, 24 Oct 2023 01:32 PM IST
Lalit Kumar Singh ललित कुमार सिंह
Updated Tue, 24 Oct 2023 01:32 PM IST
सार

 CG chunav: इस बार रायपुर जिले की रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट से रोचक मुकाबला देखने को मिल रहा है। इस हाई प्रोफाइल वीआईपी सीट पर पूरे देश-प्रदेश की नजर है। क्योंकि यहां से पहली बार दूधाधारी मठ के महंत रामसुंदर दास कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में हैं।

विज्ञापन
CG Election 2023: Raipur South Assembly Seat, Mahant Ramsundar Das Vs brijmohan agrwal
रायपुर दक्षिण विधासभा से कांग्रेस प्रत्याशी महंत रामसुंदर दास, बीेजेपी प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

 CG chunav:  इस बार रायपुर जिले की रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट से रोचक मुकाबला देखने को मिल रहा है। इस हाई प्रोफाइल वीआईपी सीट पर पूरे देश-प्रदेश की नजर है। क्योंकि यहां से पहली बार दूधाधारी मठ के महंत रामसुंदर दास कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में हैं। वहीं दूसरी ओर बीजेपी प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल 35 साल से यहां से विधायक हैं और 8वीं बार भी इस बार चुनावी रण में हैं। ऐसे में गुरु और शिष्य के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। बृजमोहन अग्रवाल महंत को अपनी गुरु मानते हैं। ऐसे में इस सीट पर पहली बार बिना आरोप-प्रत्यारोप के राजनीति हो रही है। महंत रामसुंदर दास ने अमर उजाला से खास बातचीत में कई मुद्दों पर अपनी बात रखी। 

विज्ञापन


विज्ञापन


सवाल: इस बार रायपुर दक्षिण में रोचक चुनाव रहेगा। पहली बार गुरु-शिष्य के बीच मुकाबला देखने को मिल रहा है। क्या कहेंगे?
जवाब:
छत्तीसगढ़ में लोकतंत्र का महापर्व और महायज्ञ होने जा रहा है, जैसे हम नवरात्रि में अष्टमी पर हवन करते हैं। वैसे ही ये लोकतंत्र का महायज्ञ है इसमें लोग पूर्ण आहुति 17 नवंबर को देंगे। मतदाता अपने वोट की आहुति देंगे और इसी के तहत लोकतंत्र का महापर्व पूरा होगा। मुझे पूरा विश्वास है कि रायपुर दक्षिण की जनता विकास को लेकर और सेवा भावना को लेकर कांग्रेस को वोट देगी। उसके तहत मैं उनका सेवक बनूंगा और जनसेवा करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सवाल: राजनिति में पहली बार बिना आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति हो रही है। ऐसे में रायपुर दक्षिण का किला कैसे भेदेंगे?
जवाब:
लोकतंत्र में आरोप-प्रत्यारोप नहीं होनी चाहिए। लोकतंत्र में आरोप-प्रत्यारोप का स्थान ही नहीं होना चाहिए। स्वच्छ राजनीति होनी चाहिए। जो जनहित का कार्य सरकार ने किया है। उसे हम लोगों को जाकर गिना रहे हैं। हम जनता के सामने अपनी बात रख रहे हैं। वह अपना निर्णय लेगी। फैसला जनता करेगी। मुझे ऐसा विश्वास है कि जैसे लोगों से भेंट मुलाकात हो रही है। लोगों से जनसंपर्क कर रहा हूं। महंत ने दावा किया कि लोग 17 नवंबर को कांग्रेस के पक्ष में मतदान करेंगे। 

सवाल: आप दो बार के विधायक रह चुके हैं। राजनीति में आने की प्रेरणा कहां से मिली?
जवाब:
राजनीति में मैं सेवा भावना से आया हूं। दूधाधारी मठ में रहकर छत्तीसगढ़ के प्रमुख धार्मिक स्थलों की सेवा करने का मुझे अवसर मिला है। सभी जगह मैं सेवा करता हूं। जब मठ के चार दीवारी में रहता हूं, तो भगवान की पूजा करता हूं और जब बाहर रहता हूं तो जनसेवा करता हूं। मैं दो बार विधायक भी रह चुका हूं। लोगों के बीच रहकर उनकी समस्याओं का समाधान करता रहा इसलिए छत्तीसगढ़ विधानसभा ने मुझे उत्कृष्ट विधायक होने का गौरव भी प्रदान किया है।



सवाल: आप हर बार बृजमोहन अग्रवाल को आशीर्वाद देते रहे हैं। इस बार आप खुद चुनावी रण में हैं। ऐसे में क्या इस बार भी आशीर्वाद देंगे?
जवाब:
मैं केवल दूधाधारी मठ ही नहीं, छत्तीसगढ़ के जो भी प्रमुख धार्मिक स्थल हैं, चाहे वह जैतू साव मठ हो, जगन्नाथ मंदिर हो, राजीवलोचन मंदिर हो या शिवरीनारायण मंदिर हो उन सब का मैं प्रथम सेवक हूं। मठ में रहकर मैं सेवा करता हूं। यहां जो भी भक्त आते हैं उन्हें आशीर्वाद प्राप्त होता है। भगवान उनकी मनोकामना पूर्ण करते हैं। उसमें बृजमोहन अग्रवाल भी आते हैं। दूधाधारी मठ का ऐसा कोई धार्मिक कार्यक्रम नहीं है, जिसमें बृजमोहन अग्रवाल की उपस्थिति ना रहती है। वह हर धार्मिक कार्यक्रम में आते हैं। यहां हर भक्तों को आशीर्वाद मिलता है। किसी व्यक्ति विशेष की बात नहीं है। बृजमोहन अग्रवाल को केवल 35 साल से ही नहीं, जब वह पढ़ रहे थे तब से आ रहे थे। हमारे जब गुरु जी रहते थे तो उनके बीच में आते थे और बृजमोहन अग्रवाल के पिताजी रामलाल अग्रवाल उनका पूरा परिवार आता है। यहां दूधाधारी मठ में हर कोई भक्त आता है, सभी को आशीर्वाद मिलता है।

सवाल: क्या ऐसा नहीं लगता कि कांग्रेस ने हिंदुत्व कार्ड के जरिए आपको चुनावी मैदान में उतारा है?
जवाब:
भगवान की सेवा करना और सेवा करने के लिए राजनीति को चुनना यह कोई गलत काम नहीं है। भूपेश बघेल ने चंदखुरी में माता कौशल्या मंदिर को नए ढंग से बनाया। उसका जीर्णोद्धार किया। यह विश्व का एकमात्र प्रसिद्ध माता कौशल्या मंदिर है। सीएम भूपेश ने राम वनगमन पर्यटन परिपथ के माध्यम से उसका विकास करने का काम किया। गौ माता की सेवा कर रहे हैं। जगह-जगह गौठान बना रहे हैं। गौशालाओं को विकसित कर रहे हैं। रामायण मेला का आयोजन किया गया। रामायण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वे उन सब कामों को कर रहे हैं और उनके साथ में जुड़ा हूं। जनता विकास चाहती है और विकास के मुद्दे को लेकर हम जनता के बीच जा रहे हैं । लोकतंत्र में मुख्य भूमिका किसी के पास है तो वह जनता के पास है।

सवाल: एक यूपी में महंत सीएम हैं। आप भी महंत हैं और वो भी महंत हैं। आप भी राजनीति में हैं और वो भी राजनीति में हैं पर विचारधारा अलग-अलग, क्या कहेंगे?
जवाब:
मैं राजनीति में सेवा भावना से हूं, राजनीति करने के लिए नहीं। सेवा भावना से काम करता हूं, इसलिए छत्तीसगढ़ विधानसभा ने मुझे उत्कृष्ट विधायक के सम्मान से सम्मानित किया है। यदि मैं राजनीति करता तो ये सम्मान मुझे शायद नहीं मिल पाता। मैं सेवा करता हूं और जनता के लिए समर्पित रहता हूं।


सवाल: कहा जा रहा है कि आप जांजगीर-चांपा से चुनाव लडना चाहते थे पर कांग्रेस ने रायपुर दक्षिण से टिकट दिया? कैसे देखते हैं। 
जवाब:
मैं रायपुर दक्षिण विधानसभा से कांग्रेस का प्रत्याशी हूं। जनता के बीच में जा रहा हूं, लोग मेरी बातें सुन रहे हैं। दावा करते हुए कहा कि 3 दिसंबर को जो जनता अपना फैसला सुनाएगी तो 35 साल बाद रायपुर दक्षिण बहुत दिनों बाद कांग्रेस का प्रत्याशी जीतेगा। 

सवाल: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा था कि छत्तीसगढ़ सरकार तुष्टीकरण से ग्रस्त है?
जवाब:
तुष्टिकरण का मतलब क्या होता है? माता कौशल्या का मंदिर बनाना क्या तुष्टीकरण है? रामायण मेला का आयोजन करना क्या तुष्टीकरण है?  श्रीराम वनगमन पर्यटन परिपथ का निर्माण करना क्या तुष्टीकरण है? गौ माता की सेवा करना क्या तुष्टीकरण है?  जगह-जगह गौठान बनाकर गौ माता की सेवा करना क्या तुष्टीकरण है? यदि यह तुष्टीकरण है तो ऐसे कार्य हम करते रहेंगे? 

सवाल: रायपुर दक्षिण की जनता से आप क्या अपील करना चाहेंगे?
जवाब:
एक सेवा भावी व्यक्ति को जिसका जीवन ही समर्पित है, सेवा के लिए। ऐसे व्यक्ति को अपना अमूल्य वोट देना चाहिए। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि सेवा कार्य में कहीं भी किसी प्रकार की कोई कमी नहीं आएगी। इस बात की हम जनता को विश्वास दिला रहे हैं। एक विधायक के रूप में नहीं, एक सेवक के बीच में रहकर हम उनकी सेवा करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed