फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Election 2023: Congress Election Committee meeting ends, CM Bhupesh leaves for Delhi

CG: कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक खत्म, CM भूपेश दिल्ली के लिए रवाना, बोले- CEC की बैठक के बाद जारी होगी लिस्ट

Sun, 08 Oct 2023 09:28 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sun, 08 Oct 2023 09:28 PM IST
सार

विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस प्रत्याशियों की लिस्ट के संबंध में 8 अक्टूबर को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में प्रदेश चुनाव समिति की बैठक हुई। इसमें 90 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों को लेकर गहन मंथन किया गया।

विज्ञापन
CG Election 2023: Congress Election Committee meeting ends, CM Bhupesh leaves for Delhi
सीएम भूपेश बघेल, डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस प्रत्याशियों की लिस्ट के संबंध में 8 अक्टूबर को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में प्रदेश चुनाव समिति की बैठक हुई। इसमें 90 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों को लेकर गहन मंथन किया गया। अब दिल्ली में सीइसी की बैठक के बाद टिकट पर अंतिम मुहर लगेगी। इसके बाद कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी जाएगी। दिल्ली में आयोजित कांग्रेस वर्किग कमेटी की बैठक में शामिल होने के लिए रवाना होने से पहले सीएम भूपेश ने रायपुर में कहा कि चुनाव समिति की बैठक में ब्लॉक, जिलों से आए सभी आवेदनों और नामों पर चर्चा हुई है। वहीं नेताओं के अनुशंसा और सर्वे आदि पर भी विचार विमर्श किया गया है। मध्य प्रदेश में सीईसी की बैठक हो रही है। तेलंगाना भी बड़ा राज्य है, लेकिन छत्तीसगढ़ छोटा राज्य है, इसलिए यहां जल्द ही सूची जारी की जाएगी। सीइसी की बैठक के बाद सूची फाइनल हो जाएगी। 

विज्ञापन


विज्ञापन





उन्होंने कहा कि हैदराबाद के बाद अब दिल्ली में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक होने जा रही है। उसमें शामिल होने के लिए हम सब जा रहे हैं। एजेंडा क्या हैं, ये हमें पता नहीं है, लेकिन लग रहा है कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव से संबंधित हो सकता है। सीएम ने कहा कि इतिहास में पहली बार पॉवर कंपनी फायदे में है। दो तिमाही में 274 करोड़ की कमाई हुई है। इसके लिए डिप्टी सीएम सिंहदेव और पूरी टीम को बधाई और शुभकामनाएं। मणिपुर हिंसा से लगातार जल रहा है। असम, मेघालय और नागालैंड में भी अब रात्रिकालीन कर्फ्यू लगाया गया है। वहां जो घटना घटी है, लगातार बढ़ती जा रही है। नॉर्थ ईस्ट के चारों प्रदेश इससे प्रभावित हो रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed