फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Election 2023 CM Bhupesh Baghel visits Rajnandgaon

CG: केंद्र सरकार पर सीएम भूपेश बघेल ने साधा निशाना, कहा- भाजपा ने चावल बंटाने के लिए अलावा कुछ नहीं किया

Thu, 02 Nov 2023 07:17 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव Published by: श्याम जी. Updated Thu, 02 Nov 2023 07:17 PM IST
सार

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजनांदगांव में एक आमसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। साथ ही कहा कि अगर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनती है तो तो किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा।
 

विज्ञापन
CG Election 2023 CM Bhupesh Baghel visits Rajnandgaon
सीएम भूपेश बघेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गुरुवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर राजनांदगांव पहुंचे। गैंदाटोला में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आमसभा को संबोधित किया और भाजपा के 15 साल के शासनकाल को लेकर निशाना साधा। इसके साथ ही प्रदेश में एक बार फिर कांग्रेस की सरकार बनने पर किए गए सभी वादों को पूरा करने के साथ ही कर्जमाफी किए जाने की बात कही। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन


खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गैंदाटोला में आयोजित आमसभा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल हुए और आमसभा को संबोधित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि चुनावी सभा चल रही है। चुनाव में चार दिन बाकी हैं। अगले पांच साल में किसकी सरकार बनेगी, सरकार किसानों के लिए, महिलाओं के लिए लोगों के लिए करेगी कौन सी योजना लेकर आ रही है उसे योजना के हिसाब से काम चलता है। अभी तक भारतीय जनता पार्टी के साथी क्या काम करेंगे, इसकी चर्चा नहीं की है। उनका काम सिर्फ भूपेश बघेल पर निशाना साधने का है।
विज्ञापन


सीएम बघेल ने कहा कि भाजपा की सरकार 15 साल तक छत्तीसगढ़ में रही, लेकिन लोगों के लिए क्या किया, किसानों के लिए क्या योजना लेकर आए और लोगों को कौन सी योजना का लाभ इसका कुछ पता नहीं है। भाजपा ने केवल चावल बांटने का काम किया गया है, उसमें भी जिसके पास है उसके पास चार से पांच कार्ड और जिसके पास नहीं है उसके लिए कुछ नहीं है। जरूरतमंद के लिए कुछ नहीं था। चुनाव के समय खूब राशन कार्ड बांटे और चुनाव खत्म होने के बाद नाम काट दें। इसी तरीके से भाजपा द्वारा चुनाव के समय बोनस उसके बाद कोई किसी को नहीं जानता।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि किसानों को 2100  रुपये देने की बात कहा गई थी, लेकिन रुपये नहीं दिए। आदिवासी को जर्सी गाय देने की बात कही गई थी, लेकिन किसी को जर्सी गाय नहीं मिली। भाजपा द्वारा 15 साल के शासनकाल में छत्तीसगढ़ में किसानों, युवाओं महिलाओं के लिए कुछ भी नहीं किया गया है। लेकिन कांग्रेस सरकार लगातार छत्तीसगढ़ के जनता के लिए काम कर रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि इस बार भी अगर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनती है तो किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। इसके साथ ही और जो 17 वादे किए गए हैं सभी को पूरा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed