फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Election 2023: cg Congress Marathon meeting: Discussion with many committees for ticket distribution

सुबह 11 बजे से देर रात तक चली छत्तीसगढ़ कांग्रेस की मैराथन बैठक: टिकट वितरण को लेकर कई कमेटियों से हुई चर्चा

Fri, 22 Sep 2023 11:06 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Fri, 22 Sep 2023 11:06 PM IST
सार

विधानसभा चुनाव में टिकट वितरण को लेकर शुक्रवार सुबह 11 से देर रात तक छत्तीसगढ़ कांग्रेस की मैराथन बैठक चली। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन रायपुर शंकर नगर में कई कमेटियों की बैठक हुई।

विज्ञापन
CG Election 2023: cg Congress Marathon meeting: Discussion with many committees for ticket distribution
छत्तीसगढ़ कांग्रेस की मैराथन बैठक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

विधानसभा चुनाव में टिकट वितरण को लेकर शुक्रवार सुबह 11 से देर रात तक छत्तीसगढ़ कांग्रेस की मैराथन बैठक चली। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन रायपुर शंकर नगर में कई कमेटियों की बैठक हुई। छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने सभी कमेटियों के सदस्यों से बारी-बारी से चर्चा की। बैठक में विभिन्न समितियों के काम-काज की विस्तृत समीक्षा की गई। चुनाव की रणनीति और कार्ययोजना बनाई गई। बैठक में सीएम भूपेश बघेल, डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत समेत कांग्रेस के दिग्गज नेता मौजूद रहे। 

विज्ञापन


बैठक में 6 समितियों में प्रोटोकॉल समिति, अनुशासन समिति, संचार समिति, योजना एवं रणनीति समिति, घोषणा पत्र समिति, चुनाव प्रबंधन समिति शामिल हुई। इसमें सबके सदस्यों और प्रभारियों से चुनाव को लेकर चर्चा की गई। घोषणा पत्र समिति की बैठक में वादों पर फोकस किया गया। वर्ष 2018 में पार्टी की ऐतिहासिक जीत में घोषणा पत्र की ही अहम भूमिका रही। ऐसे में 2023 में भी सीटों का जादुई आंकड़ा बरकरार रहे, इसलिए इस बार भी कांग्रेस घोषणा पत्र पर ज्यादा फोकस कर रही है। बैठक में घोषणा पत्र के विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। 
विज्ञापन


इन समितियों में प्रोटोकॉल समिति के अध्यक्ष एवं मंत्री अमरजीत भगत, शिवसिंह ठाकुर, अजय साहू, सुनील कुकरेजा, गजाला खान, शब्बीर खान, सागर दुल्हानी, दिलीप चौहान, राजेश चौबे, प्रभजोत सिंह लाडी, मतीन खान, राहुल इंदुरिया, दानिश रफीक, प्रगति मोहित बाजपेयी, रेणु मिश्रा, जयेश तिवारी, उत्कर्ष वर्मा, मोहम्मद अजहर, अब्दुल रब मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन




वहीं अनुशासन समिति के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ विधायक धनेन्द्र साहू, उपाध्यक्ष प्रतिमा चंद्राकर, उपाध्यक्ष धनेश पाटिला, प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गेंदू, महामंत्री दीपक मिश्रा, महामंत्री नरेश ठाकुर उपस्थित रहे। 

संचार समिति के अध्यक्ष एवं मंत्री रविन्द्र चौबे, मुख्यमंत्री के सलाहकार विनोद वर्मा, एआईसीसी सचिव राजेश तिवारी, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, पूर्व सांसद इंग्रिड मैक्लाउड, वरिष्ठ प्रवक्ता आर. पी. सिंह, आईटी सेल अध्यक्ष जयवर्धन बिस्सा, प्रवक्ता कृष्ण कुमार मरकाम, वरिष्ठ प्रवक्ता नीता लोधी, प्रवक्ता नितिन भंसाली, प्रवक्ता हेमंत धु्रव, पूर्व सचिव रवि भारद्वाज, पूर्व आईटी सेल अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह परिहार मौजूद रहे। 

योजना एवं रणनीति समिति के अध्यक्ष एवं मंत्री ताम्रध्वज साहू, मंत्री रविन्द्र चौबे, मंत्री मोहम्मद अकबर, मंत्री कवासी लखमा, वरिष्ठ विधायक धनेन्द्र साहू, बस्तर विकास निगम अध्यक्ष लखेश्वर बघेल, अंतव्यवसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष धनेश पाटिला, प्रदेश प्रतिनिधि आनंद कुकरेजा, उपाध्यक्ष अरुण सिंघानिया, प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गेंदू, जतिन जायसवाल, पंकज महावर, अरुण भद्रा, सफी अहमद, उमाशंकर शुक्ला, गजराज पगारिया उपस्थित रहे। 



चुनाव घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष एवं मंत्री मोहम्मद अकबर, मंत्री रविन्द्र चौबे, मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, पूर्व मंत्री प्रेमसाय सिंह, वरिष्ठ विधायक धनेंद्र साहू, विधायक शैलेष पांडेय, अरुण वोरा, शिशुपाल सोरी, द्वारिकाधीश यादव, कुंवर सिंह निषाद, एआईसीसी सचिव राजेश तिवारी, उपाध्यक्ष चुन्नीलाल साहू, उर्दू अकादमी अध्यक्ष इदरीश गांधी, राजनांदगांव महापौर हेमा देशमुख, पर्यटन मंडल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, अंबिकापुर महापौर अजय तिर्की, कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राजेन्द्र जग्गी, शेषराज हरबंश।

चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, उपाध्यक्ष अरुण सिंघानिया, एआईसीसी सचिव राजेश तिवारी, खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैंदू, वरिष्ठ नेता गजराज पगारिया उपस्थित रहे। 



सीएम भूपेश  ने अमित शाह पर साधा निशाना
सीएम भूपेश बघेल ने बैठक के बाद राजीव भवन में मीडिया से चर्चा में कहा कि शुक्रवार सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक लगातार मैराथन बैठक चलती रही। 6-6 कमेटियों की बैठक हुई। चुनाव अभियान समिति में 70 लोग शामिल हैं। इसकी भी जल्दी बैठक होगी। वहीं पाटन में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम कैंसिल होने पर तंज कसते हुए कहा कि शाह का दौरा लगातार कैंसिल हो जा रहा है, क्या बात है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पाटन में रात्रि विश्राम करने वाली थीं, लेकिन वह भी नहीं आईं। अब केवल बच गए तो मुख्यमंत्री रघुवर दास।

'बीजेपी अध्यक्ष का चुनाव कैसे होता है?, पता ही नहीं चलता'
भाजपा अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी में मेंबरशिप होता है, यह पता चलता है, लेकिन उसके अध्यक्ष का चुनाव कैसे होता है, यह पता ही नहीं चलता। कांग्रेस में टिकट वितरण के सवाल पर कहा कि सबसे पहले ब्लॉक और जिला कमेटियों के सुझावों को कांग्रेस कमेटी में रखी जाती है। इसके बाद प्रदेश चुनाव समिति में, फिर स्क्रीनिंग कमेटी में रखी जाती है। सीएम ने बीजेपी के 'वन, नेशन वन इलेक्शन' पर कहा कि इसी के लेकर हम देख रहे थे, लेकिन 'खोदा पहाड़ निकली चुहिया' वाली कहावत साबित हुई। लोकसभा में महिला बिल पारित हुआ है, वह 2029  में या 2039 में लागू होगा यह भी भरोसा नहीं है। विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव के बाद जनगणना होगी। फिर इस पर चर्चा होगी। 



25 सितंबर को बिलासपुर आएंगे राहुल गांधी, 4 अक्टूबर को प्रियंका गांधी का कांकेर दौरा प्रस्तावित
सीएम भूपेश ने कहा कि बिलासपुर में 25 सितंबर को राहुल गांधी की आमसभा है। वह साढ़े 7 लाख आवास योजना की राशि वितरित करेंगे। वहां पर बहुत बड़ा सम्मेलन होगा। इसके बाद 28 सितंबर को बलौदाबाजार में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकाअर्जुन खड़गे आएंगे। वहां पर किसान न्याय योजना, गोधन योजना, भूमि श्रमिक न्याय योजना, बेरोजगारी भत्ता आदि का वितरित किए जाएंगे। 4 अक्टूबर को प्रियंका गांधी का कांकेर दौरा प्रस्तावित है। हालांकि उनका दौरा फाइनल नहीं हुआ है। कांकेर में मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास होगा। दूसरी ओर पंचायती राज और नगरीय निकाय के जनप्रतिनिधियों का सम्मेलन भी होगा। 


'बीजेपी में बहुत ज्यादा होती है नाटक और नौटंकी'
बीजेपी पर निशाना साधते हुए सीएम ने कहा कि भाजपा में नाटक और नौटंकी बहुत ज्यादा होती है। इसे हम पिछले 10 साल से देख रहे हैं। 
लोगों का ध्यान भटकाने के लिए बीजेपी महिला बिल लाई है। इसे 2024 में लागू किया जा सकता है, लेकिन महिलाओं और लोगों का ध्यान भटकाने के लिए यह बिल लाया गया है। 




'पीएम मित्रों से परिवारजनों पर आ गए हैं'
उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह अब वो मित्रों से परिवारजनों पर आ गए हैं। सब लोग जानने लगे हैं, लेकिन यह ज्यादा दिनों तक चलने वाला नहीं है। आजकल फोन पर भी कॉल आ रहे हैं कि धान केंद्र सरकार खरीदती है। इस संबंध में प्रियंका गांधी ने भिलाई में मंच से कहा था कि यदि के धान केंद्र सरकार खरीदती है तो यूपी के किसान 1200 से लेकर 1400 में धान बेचने के लिए क्यों मजबूर हैं। सीएम ने बीजेपी से सवाल करते हुए पूछा कि रमन सिंह के कार्यकाल में 300 रुपए बोनस सरकार दे रही थी, तो यह पीएम मोदी के कहने पर बंद हुआ? सरकार जब 15 क्विंटल धान खरीद रही थी तो उसे 10 क्विंटल करने के लिए क्या पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा था? किसानों को गुमराह नहीं किया जा सकता। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed