फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Election 2023: Aam Aadmi Party candidate campaigning in Raipur West Assembly

CG Election 2023: चुनावी क्षेत्र में उतरे आप प्रत्याशी, गिना रहे केजरीवाल सरकार के काम, दे रहे गारंटी

Sun, 22 Oct 2023 06:45 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 22 Oct 2023 06:45 PM IST
सार

CG Election 2023: आप आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ ने 20 अक्टूबर को प्रदेश में चुनाव प्रचार के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। इसके साथ ही आप ने प्रत्याशियों की लिस्ट भी जारी की थी।

विज्ञापन
CG Election 2023: Aam Aadmi Party candidate campaigning in Raipur West Assembly
रायपुर पश्चिम आप प्रत्याशी नंदन सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

CG Election 2023: आप आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ ने 20 अक्टूबर को प्रदेश में चुनाव प्रचार के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। इसके साथ ही आप ने प्रत्याशियों की लिस्ट भी जारी की थी। इसमें रायपुर पश्चिम से नंदन सिंह और ग्रामीण से तरूण वैध को मैदान में उतारा है। दोनों प्रत्याशी समेत पार्टी नेता और पदाधिकारी अपने क्षेत्रों में पूरी दमखम से चुनाव प्रचार कर रहे हैं। डोर-टू-डोर पहुंचकर चुनाव प्रचार में लगे हैं।
विज्ञापन


लिस्ट में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भागवत मान समेत 37 स्टार प्रचारकों के नाम हैं। ये सभी प्रदेश में प्रचार प्रसार का कमान संभालेंगे। फिलहाल, पार्टी ने जिन 33 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं, उन सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव प्रभारी के रूप में पंजाब के विधायकों की तैनाती की गई है, जो लगातार चुनाव प्रचार की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। 
विज्ञापन


आप की चुनावी प्रचार रणनीति
आप ने पहले चरण चुनाव के लिए प्रचार-प्रसार के लिए रणनीति तैयारी की है। सभी विधानसभा में उसके अनुरूप लोगों से जनसंपर्क कर रहे हैं। बस्तर, जगदलपुर, भानुप्रतापपुर की हो या फिर कवर्धा की सभी सीटों पर कार्यकर्ता पार्टी प्रचार प्रसार कर रहे हैं। पार्टी स्टार प्रचारक एक-एक विधानसभा क्षेत्रों में रोड शो और सभा करेंगे। प्रदेश की जनता को दिल्ली और पंजाब में आप की सरकारों के किए गए कामों के बारे में बताएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed