{"_id":"65312cba3cc4f0baae07a42d","slug":"cg-election-2023-60-candidates-filed-nomination-for-the-first-phase-2023-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG Election 2023: पहले चरण के लिए 60 प्रत्याशियों ने किया नामांकन दाखिल, कल तक कर सकते हैं आवेदन,देखें रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Election 2023: पहले चरण के लिए 60 प्रत्याशियों ने किया नामांकन दाखिल, कल तक कर सकते हैं आवेदन,देखें रिपोर्ट
Thu, 19 Oct 2023 06:49 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Thu, 19 Oct 2023 06:49 PM IST
सार
CG Election 2023: छत्तीसगढ़ में चुनाव तारीख की घोषणा हो गई है। वहीं पहले चरण में चुनाव को लेकर प्रत्याशियों की नामांकन पत्र डालने की तिथि भी जारी कर दी गई है। नामांकन के चौथे दिन में 64 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CG Election 2023: छत्तीसगढ़ में चुनाव तारीख की घोषणा हो गई है। वहीं पहले चरण में चुनाव को लेकर प्रत्याशियों की नामांकन पत्र डालने की तिथि भी जारी कर दी गई है। नामांकन के चौथे दिन में 64 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। अब तक 60 प्रत्याशियों ने 87 आवेदन दाखिल किए हैं। पहले चरण के लिए पहले दिन किसी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया था। इसके बाद अब तक अलग-अलग विधानसभा से 64 प्रत्याशियों ने आवेदन किए हैं।
विज्ञापन
अलग-अलग विधानसभा से उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। इसमें से पंडरिया और भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 6-6, कांकेर और दंतेवाड़ा में 5-5, कवर्धा, डोंगरगांव और अंतागढ़ में 4-4, खैरागढ़, मोहला-मानपुर, केशकाल, बस्तर, बीजापुर और कोंटा में 3-3, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, खुज्जी, कोंडागांव, नारायणपुर और चित्रकोट में दो-दो नामांकन पत्र दाखिल किया गया है। जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए बुधवार को कोई भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया।
विज्ञापन
नामांकन की प्रक्रिया जारी
प्रथम चरण में बस्तर संभाग की 12 निर्वाचन क्षेत्रों सहित राजनंदगांव, मोहला -मानपुर -अंबागढ़ चौकी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई और कबीरधाम जिलों के 8 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में नामांकन की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
कल है आवेदन की लास्ट डेट
प्रदेश में दो चरणों में हो रहे निर्वाचन के पहले चरण की 20 सीटों के लिए 20 अक्टूबर तक नामांकन पत्र भरे जा सकते हैं। 21 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी इसके बाद प्रत्याशी 23 अक्टूबर तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। प्रथम चरण के लिए 7 नवंबर को मतदान होगा। वहीं दोनों ही चरणों के लिए मतगणना 3 दिसंबर को होगी।
प्रथम चरण में इन विधानसभा में होगी चुनाव
- कोंटा
- बीजापुर
- दंतेवाड़ा
- चित्रकोट
- जगदलपुर
- बस्तर
- नारायणपुर
- कोंडागांव
- केशकाल
- कांकेर
- भानुप्रतापुर
- अंतागढ़
- मोहला-मानपुर
- खुज्जी
- डोंगरगांव
- राजनांदगांव
- डोंगरगढ़
- खैरागढ़
- कवर्धा
- पंडरिया