Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Crime news: six cases registered against businessman Deepak Tandon in one week

सीजी: ठग टंडन ने आईपीएस अधिकारियों को भी ठगा, आईएएस बनकर ठेकेदारों को करता था फोन, एक सप्ताह में 6 मामले दर्ज

Sat, 14 Nov 2026 10:41 AM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Lalit Kumar Singh Updated Sat, 14 Nov 2026 10:41 AM IST
सार

बिलासपुर पुलिस ने हाल ही में गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ कोरबा जिले के दीपका थाने में धोखाधड़ी, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का नया मामला दर्ज किया गया है। दीपका के वार्ड नंबर 9 निवासी 32 वर्षीय कोयला व्यापारी अंकित सिंह ने 13 नवंबर को आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दी।

विज्ञापन
CG Crime news: six cases registered against businessman Deepak Tandon in one week
आरोपी कारोबारी टीपक टंडन - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

रायपुर के होटल कारोबारी दीपक टंडन उर्फ अंबेडकर टंडन की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। उस पर एक सप्ताह के भीतर छह से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं। बड़ी और खास बात ये है कि उसने अच्छी पोस्टिंग दिलाने के नाम पर आईपीएस ऑफिसर्स को भी नहीं बख्शा। कई आईपीएस ऑफिसर्स से ठगी करने की बात सामने आई है। उसके चार एडिशनल एसपी, तीन डीएसपी और टीआई समेत कई पुलिस अधिकारियों से पैसे लेने की बात सामने आई है। वह फोन पर खुद को आईएएस-आईपीएस और पुलिस कमिश्नर बताकर ठेकेदारों से ठगी करता था। 

विज्ञापन


बिलासपुर पुलिस ने हाल ही में गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ कोरबा जिले के दीपका थाने में धोखाधड़ी, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का नया मामला दर्ज किया गया है। दीपका के वार्ड नंबर 9 निवासी 32 वर्षीय कोयला व्यापारी अंकित सिंह ने 13 नवंबर को आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दी। इस शिकायत में पीड़ित ने अपने पिता से 27.90 लाख रुपये की ठगी करने और पैसे वापस मांगने पर अनुसूचित जाति एवं जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत झूठे मामले में फंसाने की धौंस देने का गंभीर आरोप लगाया है। इस नए मामले के दर्ज होने के साथ ही आरोपी के खिलाफ एक सप्ताह के भीतर दर्ज प्राथमिकी की संख्या बढ़कर छह हो गई है।
विज्ञापन



पुराना विवाद और चेक बाउंस का खेल
पीड़ित व्यापारी अंकित सिंह के अनुसार, आरोपी दीपक टंडन ने उनके पिता महेंद्र सिंह से 27,90,000 रुपये की धोखाधड़ी की थी। इस मामले में वर्ष 2020 में दीपका थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। प्राथमिकी दर्ज होने के उपरांत आरोपी ने पीड़ित परिवार को अपने भरोसे में लिया और एक शपथ पत्र के माध्यम से समझौता कर लिया। आरोपी ने लिखित वादे में कहा था कि वह कुछ ही दिनों में 5 लाख रुपये का भुगतान कर देगा और शेष राशि को धीरे-धीरे वापस लौटा देगा। हालांकि, लंबे समय तक टालमटोल करने के बाद आरोपी ने 20 मई, 2023 को यस बैंक का 5 लाख रुपये का चेक पीड़ित को सौंपा। जब पीड़ित ने 10-12 दिन बाद बैंक जाकर चेक की जानकारी ली, तो पता चला कि आरोपी ने उस चेक के भुगतान पर पहले से ही रोक लगा रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



अदालत परिसर के बाहर धमकी का आरोप
चेक बाउंस होने के बाद जब पीड़ित परिवार ने आरोपी से दोबारा अपनी राशि मांगी, तो वह लगातार बहाने बनाता रहा। आरोपी ने पीड़ित को आश्वासन दिया कि वह 10 जुलाई, 2024 को कटघोरा अदालत में पेशी के लिए आएगा और वहीं पर पूरी राशि का भुगतान कर देगा। तय तारीख पर आरोपी ने शाम एक बिचौलिए के माध्यम से अंकित को दीपका स्थित बुधवारी चौक पर मिलने के लिए बुलाया। पीड़ित का आरोप है कि जब वह मौके पर पहुंचा, तो आरोपी दीपक टंडन ने पैसे मांगने की बात पर उग्र होकर गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। आरोपी ने पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी और कहा कि यदि उसने दोबारा राशि मांगी तो वह उसे एससी-एसटी एक्ट के तहत झूठे मामले में फंसा देगा। इस घटना के बाद भयभीत पीड़ित ने तुरंत थाने जाने के बजाय अपने पिता महेंद्र सिंह और साथी गौतम गौते को पूरी आपबीती सुनाई।



एक सप्ताह के भीतर दर्ज हुए कुल छह मामले
पीड़ित अंकित सिंह ने बताया कि आरोपी दीपक टंडन फर्जी चेक देकर लोगों के साथ धोखाधड़ी करता है और बाद में धमकी देकर शिकायत दर्ज कराने से रोकता है। हाल ही में बिलासपुर पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना मिलने के बाद पीड़ित ने दीपका थाने में 13 नवंबर को आवेदन देकर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ नई प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि आरोपी दीपक टंडन और उसकी पत्नी बरखा टंडन के खिलाफ धोखाधड़ी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। तेलीबांधा थाने में जमीन और फॉर्च्यूनर कार बेचने के नाम पर 56 लाख रुपये की ठगी तथा सरकारी टेंडर दिलाने का झांसा देकर 15 लाख रुपये ऐंठने के दो अलग-अलग मामले दर्ज हुए हैं। सक्ती थाने में भी आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस तरह एक ही सप्ताह में आरोपी के खिलाफ ठगी और आपराधिक धमकियों के कुल छह मामले दर्ज हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed