फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Crime: Drug dealer Lady Don arrested; She used to release dogs at police, husband-wife arrested

CG Crime: नशे की सौदागर लेडी डॉन गिरफ्तार; पुलिस पर छोड़ती थी कुत्ते, बच्चे की आड़ लेकर बैठ जाती थी सिलेंडर पर

Fri, 29 Mar 2024 03:29 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 29 Mar 2024 03:29 PM IST
सार

नशे के क्षेत्र में लेडी डॉन को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद को नशे के क्षेत्र में लेडी डॉन मानती थी। नाबालिग लड़कों को नशे की शिकार बनती थी। इन्हें रोजी में रखकर शराब की अवैध बिक्री कराती थी। 

विज्ञापन
CG Crime: Drug dealer Lady Don arrested; She used to release dogs at police, husband-wife arrested
पुलिस के गिरफ्त में दो आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायपुर पुलिस ने नशे के क्षेत्र में खुद को लेडी डॉन बताने वाली महिला और उसके पति को गिरफ्तार किया है। शादी के बाद पति-पत्नी मिलकर अवैध शराब को बिक्री करते थे। इससे पहले पुलिस को कुत्ते के भय और बच्चे को फेंक कर साथ ही गैस सिलेंडर खोलकर डराने का प्रयास कर चुकी थी, लेकिन इस बार कोई चाल काम नहीं आया और पुलिस ने धर-दबोचा। निजात अभियान के तहत नशे के सौदागर के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। रायपुर के साथ-साथ कई जिलों में कुल 17 मामले अपराध पंजीबद्ध है।  
विज्ञापन


फरार थे दोनों आरोपी 
नशे के खिलाफ थाना कबीर नगर में आरोपियों सोहेल खान, मुस्कान रात्रे और प्रियेश उर्फ प्रिंस यदु के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही थी। घटना तारीख से ही महिला आरोपी और उसके पति फरार होकर पुलिस से बचने के लिए लुक छुप रहे थे। पुलिस के खोजबीन के दौरान आरोपीगण के कबीर नगर में होने की सूचना मिली। 
विज्ञापन


पुलिस को डरा-धमकाकर भागने की कोशिश की 
पुलिस मौके आरोपियों के छिपने की संभावित जगहों पर घेरा बंदी कर दबिश दिया, जहां आरोपियों ने भागने की कोशिश करते हुए खुद को नुकसान पहुंचाकर पुलिस वालों को फंसा देने की धमकी देने लगी। लेकिन इस बार पुलिस बल पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा और दोनों को पकड़ा लिया गया। इसके पहले दबिश देने पर कुत्ते के भय, बच्चे को फेंककर और गैस सिलेंडर खोलकर डराने का प्रयास कर चुकी थी, लेकिन इस बार कोई चाल काम नहीं आया और दोनों आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed