{"_id":"6659bb617d27ce71740e0c1b","slug":"cg-congress-said-bjp-government-is-not-able-to-provide-enough-electricity-2024-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: 'प्रदेश में चरमराई व्यवस्था', कांग्रेस बोली- BJP सरकार पर्याप्त बिजली नहीं दे पा रही, उल्टा बढ़ा रही दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: 'प्रदेश में चरमराई व्यवस्था', कांग्रेस बोली- BJP सरकार पर्याप्त बिजली नहीं दे पा रही, उल्टा बढ़ा रही दाम
Fri, 31 May 2024 05:28 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Fri, 31 May 2024 05:28 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार बिजली के दामों में 20 प्रतिशत बढ़ोतरी करके महंगाई से पीड़ित जनता के ऊपर कुठाराघात कर रही है।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार बिजली के दामों में 20 प्रतिशत बढ़ोतरी करके महंगाई से पीड़ित जनता के ऊपर कुठाराघात कर रही है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा की सरकार जनता को पर्याप्त मात्रा में बिजली नहीं दे पा रही है, लेकिन जनता से पैसा वसूलने के लिए दाम जरूर बढ़ा रही है। प्रदेश में बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। गर्मी के दिनों में आम जनता को पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रहा है लो वोल्टेज और बिजली कटौती आम बात हो गई है।
विज्ञापन
प्रवक्ता ठाकुर ने कहा कि बिजली के दामों में 20 प्रतिशत की वृद्धि करने से प्रत्येक घरेलू उपभोक्ताओं को हर माह 200 रुपए से लेकर 300 रुपए तक का भार पड़ेगा। बिजली के दरों में 20 प्रतिशत वृद्धि से किसान व्यवसायिक उद्योगपति निजी अस्पताल हर उपभोक्ताओं के ऊपर व्यव भार बढ़ेगा।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कि कांग्रेस सरकार के दौरान 5 पैसा, 10 पैसा बिजली दरों में बढ़ोतरी होने पर भाजपा के नेता सड़कों पर उतरकर हाय तौबा मचाते थे। आज वहीं भाजपा की सरकार बिजली के दरों में 20 प्रतिशत की वृद्धि करके अपना असली रंग दिखा दिया है। कांग्रेस की सरकार ने बिजली बिल हाफ की सुविधा प्रदान किया जो प्रदेश के 44 लाख घरेलू उपभोक्ताओं को लाभ मिलता था। कांग्रेस प्रवक्ता का आरोप है कि भाजपा की सरकार की मनसा बिजली बिल हाफ योजना को भी बंद करना है और घरेलू सभी उपभोक्ताओं से मनमाना दाम वसूली करना है।
विज्ञापन