कर्नाटक चुनाव परिणाम पर छत्तीसगढ़ में जश्न: जमकर झूमे कांग्रेसी, सीएम भूपेश बघेल ने बांटी मिठाई
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत मिलने पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस में खुशी की लहर है। रायपुर के कांग्रेस भवन में कांग्रेसियों ने ढोल नगाड़े बजाकर जमकर झूमे। इस दौरान जोरदार आतिशबाजी की गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत मिलने पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस में खुशी की लहर है। रायपुर के कांग्रेस भवन में कांग्रेसियों ने ढोल नगाड़े बजाकर जमकर झूमे। इस दौरान जोरदार आतिशबाजी की गई। कांग्रेस नेताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई और शुभकामनाएं दी। जमकर जश्न मनाया। इस दौरान सीएम भूपेश बघेल ने पुलिस परेड ग्राउंड स्थित हेलीपेड में पत्रकारों को मिठाई बांटी।
मुँह मीठा कीजिए.
सब सुख लहै तुम्हारी सरना।
तुम रक्षक काहू को डर ना।।🙏🏻 #Karnataka pic.twitter.com/gjdMVVL53tविज्ञापन विज्ञापन— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) May 13, 2023
कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने इस मौके पर कहा कि कर्नाटक की जनता का संदेश, कांग्रेस सम्हाले सारा देश। उन्होंने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि बजरंग बली ने अपने नाम का दुरुपयोग करने वाली कालनेमियों की पोल खोलकर रख दिया है। कर्नाटक की जनता ने भाजपा के भ्रष्टाचार कुशाशन के खिलाफ वोट दिया है। कर्नाटक से लोकतंत्र की जड़े पुष्पित पल्लवित हुई हैं। उन्होंने दावा किया कि हम छत्तीसगढ, मध्यप्रदेश और राजस्थान में भी जीतेंगे। देश में एक बार फिर से कांग्रेस की सरकार बनेगी।
बता दें कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए आज ऐतिहासिक दिन है। सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती जारी है। रुझानों में कांग्रेस की बढ़त दिख रही है। कांग्रेस बहुमत की ओर जाते दिख रही है। 10 मई को सूबे की 224 विधानसभा सीटों पर 72.82 फीसदी लोगों ने वोट डाले थे। इस बार के चुनाव में कुल 2,615 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई है।