फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Congress incharge Sachin Pilot visit in Chhattisgarh from today

Chhattisgarh: कल सरगुजा दौरे पर रहेंगे छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट, लेंगे कार्यकर्ताओं की बैठक

Fri, 02 Feb 2024 03:13 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Fri, 02 Feb 2024 03:13 PM IST
सार

Sachin Pilot visit in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के नए कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट कल यानी शनिवार को सरगुजा जिले के दौरे पर रहेंगे। वे अंबिकापुर में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारियों के सबंध में कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे।

विज्ञापन
CG Congress incharge Sachin Pilot visit in Chhattisgarh from today
सचिन पायलट, प्रभारी, छत्तीसगढ़ कांग्रेस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

Sachin Pilot visit in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के नए कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट कल यानी शनिवार को सरगुजा जिले के दौरे पर रहेंगे। वे अंबिकापुर में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारियों के सबंध में कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। दोपहर साढ़े बारह बजे राजीव भवन पहुंचेंगे। बैठक में पूर्व विधायक, प्रदेश और जिला कांग्रेस के पदाधिकारी और निर्वाचित जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। 

विज्ञापन


इससे पूर्व शुक्रवार को लोकसभा चुनाव और भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर पायलट ने रायगढ़, सक्ति और कोरबा जिले में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर मंथन किया गया। इसके लिए रणनीति बनाई गई। उनके साथ पीसीसी चीफ दीपक बैज भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन


5 दिनों तक छत्तीसगढ़ के 7 जिलों में 536 किमी होकर गुजरेगी भारत जोड़ो न्याय यात्रा 
राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की छत्तीसगढ़ में ऐतिहासिक स्वागत होगा। इसे लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता बेहद उत्साहित हैं। कांग्रेस ने राहुल गांधी की यात्रा के स्वागत की तैयारियां पूरी कर ली। इसके लिए 11 कमेटियां बनाई गई हैं।यात्रा जिन जिलों से गुजरेगी वहां के लिये वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी दी गयी है। छत्तीसगढ़ में यह यात्रा राज्य के 7 जिलों से होकर गुजरेगी। 536 किलोमीटर 5 दिनों तक राहुल गांधी छत्तीसगढ़ में रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन




'भाजपा यात्रा में खलल डालने स्तरहीन हथकंडे अपना रही'
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि मणिपुर सरकार ने इम्फाल में यात्रा की शुरूआत के लिये पहले तो अनुमति देने से मना किया, जब अनुमति दी भी गयी तो उसमें शर्तें भी लगा दी गयी थी। असम की भाजपा सरकार ने यात्रा में बाधा करने के लिये स्तरहीन हथकंडे अपनाया था। भाजपा की मोदी सरकार अपने खिलाफ उठने वाली हर आवाज को दबाना चाहती है। वह नहीं चाहती है कि देश की जनता की महंगाई, बेरोजगारी जैसी समस्याओं के खिलाफ लोग एकजुट हो इसीलिये राहुल गांधी की यात्रा में बाधा पैदा करने के लिये षड़यंत्र रचा जा रहा है। मोदी सरकार कुछ भी कर ले लेकिन भारत के लोगों की आवाज न दबेगी, न रूकेगी।


'एकता, अखंडता, संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस प्रतिबद्ध'
उन्होंने कहा कि देश की एकता, अखण्डता, संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस प्रतिबद्ध है। जनाधिकार की लड़ाई लड़ने के लिए कांग्रेस पार्टी आजादी के पहले से ही सत्याग्रह को एक मजबूत हथियार मानती है और भारत जोड़ो न्याय पदयात्रा आजादी के बाद देश का सबसे विशाल और परिवर्तक सत्याग्रह साबित होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed