CG News: सीएम विष्णुदेव साय बोले- नक्सलियों की ये कायराना हरकत, हर हाल में नक्सलवाद से मुक्त होगा छत्तीसगढ़
CG CM Vishnudeo Sai on Bijapur naxalites Attack: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने बीजापुर जिले के कुटरू के अम्बेली नाला के पास हुए नक्सली हमले की निंदा करते हुए कहा कि पूरा देश जानता है कि हमारी सरकार को सत्ता में आए एक साल से ज्यादा हो गए हैं।
विस्तार
उन्होंने कहा कि नक्सलियों की ये कायराना हरकत है। सुरक्षा बल के जवान वापस लौट रहे थे। इस दौरान 8 डीआरजी जवान और एक ड्राइवर वीरगति को प्राप्त हुए हैं। हमारे जवानों की शहादत बेकार नहीं जाएगी। सीएम ने नक्सलियों को चेतावनी देते हुए कहा कि हर हाल में छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद खत्म होकर रहेगा। प्रदेश में शांति व्यवस्था स्थापित होगी।
मुख्यमंत्री ने महासमुंद में आयोजित कार्यक्रम में आईईडी ब्लास्ट में 8 जवानों सहित एक वाहन चालक के वीरगति पर शोक व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि भी दी।
महासमुंद प्रवास पर के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा के लिए हमारी सरकार है वचनबद् है।
बीजापुर में पत्रकार की हत्या पर हमने की त्वरित कार्रवाई की है। सभी दोषियों की गिरफ्तारी के साथ उनके अवैध कब्जे गिराये गये हैं। आगे भी हम पत्रकारों के हित में काम करते रहेंगे। पूर्व की सरकार में पत्रकारों के साथ क्या होता था, ये सभी को अच्छी तरह से पता है।
डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि कुटरू (बीजापुर) में नक्सलियों के किए कायरता पूर्ण IED ब्लास्ट में हमारे आठ बहादुर जवानों और एक वाहन चालक के वीरगति होने की दुखद सूचना प्राप्त हुई है। हमारे जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। ईश्वर दिवंगत जवानों को शांति एवं शोक संतृप्त परिजनों को संबल प्रदान करें।
उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि
कुटरू (बीजापुर) में नक्सलियों द्वारा किए कायरता पूर्ण IED ब्लास्ट में हमारे 8 बहादुर जवानों एवं 1 वाहन चालक के शहीद होने की दुखद सूचना प्राप्त हुई है।
— Arun Sao (@ArunSao3) January 6, 2025
हमारे जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।
ईश्वर दिवंगत जवानों को शांति एवं शोक संतृप्त परिजनों को संबल प्रदान करें।
ॐ शांति।🙏
कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे अमरजीत भगत ने कहा कि ये राज्य सरकार की विफलता है। हर बार जोर-जोर से चिल्ला रहे थे कि हमने नक्सवाद के खिलाफ ये कर लिया,वो कर लिया। जवानों को पूरी सुविधा नहीं मिली। जब मधुमक्खी के
छ्त्ते में हाथ डाल रहे हैं तो सावधानी रखनी चाहिये।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि बस्तर के बीजापुर में 9 जवानों की शहादत बेहद दुखद है। कांग्रेस पार्टी शहीद जवानों के प्रति अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती है, शहीद जवानों के परिजनों के प्रति अपनी एकजुटता प्रदर्शित करती है। घायल जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना है। देश को इन जवानों की वीरता पर गर्व है। सरकार के नक्सल मोर्चे पर असमंजस नीति के कारण इतनी बड़ी क्षति उठानी पड़ी। हमारे जवान शहीद हुये। हमारी सरकार से मांग है कि सरकार अपनी नक्सलवादी नीति स्पष्ट करें। सरकार के अनिर्णय वाली स्थिति के कारण जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है नक्सली गतिविधियां बढ़ी है। भाजपा की सरकार को तत्काल निर्णय लेने की आवश्यकता है।