फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG CM Vishnudeo Sai reaction on bijapur naxalites Attack

CG News: सीएम विष्णुदेव साय बोले- नक्सलियों की ये कायराना हरकत, हर हाल में नक्सलवाद से मुक्त होगा छत्तीसगढ़

Mon, 06 Jan 2025 06:17 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर/महासमुंद
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर/महासमुंद Published by: ललित कुमार सिंह Updated Mon, 06 Jan 2025 06:17 PM IST
सार

CG CM Vishnudeo Sai on Bijapur naxalites Attack: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने बीजापुर जिले के कुटरू के अम्बेली नाला के पास हुए नक्सली हमले की निंदा करते हुए कहा कि पूरा देश जानता है कि हमारी सरकार को सत्ता में आए एक साल से ज्यादा हो गए हैं।

विज्ञापन
CG CM Vishnudeo Sai reaction on bijapur naxalites Attack
नक्सल हमले पर महासमुंद में प्रतिक्रिया देते सीएम साय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

CG CM Vishnudeo Sai on Bijapur naxalites Attack: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने बीजापुर जिले के कुटरू के अम्बेली नाला के पास हुए नक्सली हमले की निंदा करते हुए कहा कि पूरा देश जानता है कि हमारी सरकार को सत्ता में आए एक साल से ज्यादा हो गए हैं। हमारे जवान नक्सलवाद के खिलाफ मजबूती से लड़ रहे हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का भी संकल्प है कि मार्च 2026 तक हमें नक्सलवाद को खत्म करना है। मुझे पूरा विश्वास है कि उनका संकल्प पूरा होगा।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि नक्सलियों की ये कायराना हरकत है। सुरक्षा बल के जवान वापस लौट रहे थे। इस दौरान 8 डीआरजी जवान और एक ड्राइवर वीरगति को प्राप्त हुए हैं। हमारे जवानों की शहादत बेकार नहीं जाएगी। सीएम ने नक्सलियों को चेतावनी देते हुए कहा कि हर हाल में छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद खत्म होकर रहेगा। प्रदेश में शांति व्यवस्था स्थापित होगी। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने महासमुंद में आयोजित कार्यक्रम में  आईईडी ब्लास्ट में 8 जवानों सहित एक वाहन चालक के वीरगति पर शोक व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


महासमुंद प्रवास पर के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा के लिए हमारी सरकार है वचनबद् है। 
बीजापुर में पत्रकार की हत्या पर हमने की त्वरित कार्रवाई की है। सभी दोषियों की गिरफ्तारी के साथ उनके अवैध कब्जे गिराये गये हैं। आगे भी हम पत्रकारों के हित में काम करते रहेंगे। पूर्व की सरकार में पत्रकारों के साथ क्या होता था, ये सभी को अच्छी तरह से पता है। 

'व्यर्थ नहीं जाएगा जवानों का बलिदान'
डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि कुटरू (बीजापुर) में नक्सलियों के किए कायरता पूर्ण IED ब्लास्ट में हमारे आठ बहादुर जवानों और एक वाहन चालक के वीरगति होने की दुखद सूचना प्राप्त हुई है। हमारे जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। ईश्वर दिवंगत जवानों को शांति एवं शोक संतृप्त परिजनों को संबल प्रदान करें।




उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि 

'जब मधुमक्खी के छ्त्ते में हाथ डाल रहे हैं तो सावधानी रखनी चाहिये'
कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे अमरजीत भगत ने कहा कि ये राज्य सरकार की विफलता है। हर बार जोर-जोर से चिल्ला रहे थे कि हमने नक्सवाद के खिलाफ ये कर लिया,वो कर लिया। जवानों को पूरी सुविधा नहीं मिली। जब मधुमक्खी के 
छ्त्ते में हाथ डाल रहे हैं तो सावधानी रखनी चाहिये। 

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के चेयरमैन सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि नक्सलियों की यह कायराना हरकत है। सरकार को इन जवानों की शहादत को व्यर्थ नहीं जाने देना चाहिए। नक्सलवाद को खत्म करने के लिये ठोस रणनीति बनानी चाहिए। 

सरकार अपनी नक्सलवादी नीति स्पष्ट करें:  दीपक बैज
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि बस्तर के बीजापुर में 9 जवानों की शहादत बेहद दुखद है। कांग्रेस पार्टी शहीद जवानों के प्रति अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती है, शहीद जवानों के परिजनों के प्रति अपनी एकजुटता प्रदर्शित करती है। घायल जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना है। देश को इन जवानों की वीरता पर गर्व है। सरकार के नक्सल मोर्चे पर असमंजस नीति के कारण इतनी बड़ी क्षति उठानी पड़ी। हमारे जवान शहीद हुये। हमारी सरकार से मांग है कि सरकार अपनी नक्सलवादी नीति स्पष्ट करें। सरकार के अनिर्णय वाली स्थिति के कारण जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है नक्सली गतिविधियां बढ़ी है। भाजपा की सरकार को तत्काल निर्णय लेने की आवश्यकता है।  
 

बैज ने कहा कि सरकार बने एक वर्ष से अधिक हो गया है अभी तक सरकार ने नक्सलवाद जैसे महत्वपूर्ण मसले पर अपना कोई राय नहीं बना पाई है। सरकार मति भ्रम का शिकार है। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने नक्सलवाद पर एक ठोस नीति बनाया था विश्वास, विकास, सुरक्षा के मूल मंत्र को लेकर कांग्रेस सरकार आगे बढ़ी थी, जिसके सकारात्मक परिणाम आये और राज्य में नक्सली गतिविधियों में 80 प्रतिशत तक की कमी आई थी। रमन राज में नक्सलवाद 15 जिलों तक पहुंच गया था। कांग्रेस सरकार के 5 सालों में बस्तर के सूदुर क्षेत्रों तक सिमट गया था। वर्तमान भाजपा सरकार के अनिर्णय के कारण राज्य में एक बार फिर नक्सली गतिविधियां बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed