Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG: CM Vishnudeo Sai met with President Draupadi Murmu and invitation to Bastar Pandum 2026

CG: सीएम साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात, ‘बस्तर पंडुम’ में शिरकत करने के लिये दिया न्यौता

Sat, 03 Jan 2026 06:31 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sat, 03 Jan 2026 06:31 PM IST
सार

Bastar Pandum 2026: बस्तर संभाग में होने वाले ‘बस्तर पंडुम 2026’ को लेकर छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने आज शनिवार को नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की।

विज्ञापन
CG: CM Vishnudeo Sai met with President Draupadi Murmu and invitation to Bastar Pandum 2026
सीएम साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

विज्ञापन

Bastar Pandum 2026: बस्तर संभाग में होने वाले ‘बस्तर पंडुम 2026’ को लेकर छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने आज शनिवार को नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। इस अवसर पर सीएम ने उन्हें राज्य स्तरीय जनजातीय सांस्कृतिक महोत्सव ‘बस्तर पंडुम 2026’ में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का न्यौता दिया।

 

मुख्यमंत्री साय ने राष्ट्रपति को बस्तर अंचल की समृद्ध जनजातीय कला, संस्कृति, परंपराओं एवं लोक जीवन से अवगत कराते हुए कहा कि बस्तर पंडुम राज्य की जनजातीय विरासत के संरक्षण, संवर्धन और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रचार का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। यह आयोजन तीन चरणों में आयोजित किया जाएगा, जिसका अंतिम चरण फरवरी 2026 में बस्तर में संपन्न होगा।

विज्ञापन

 

इस अवसर पर सीएम ने राष्ट्रपति को छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से जनजातीय क्षेत्रों के समग्र विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका, बुनियादी ढांचे के विस्तार एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति से भी अवगत कराया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जनजातीय समाज को विकास की मुख्यधारा से जोड़ते हुए उनकी सांस्कृतिक पहचान को संरक्षित रखने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने जनजातीय संस्कृति से जुड़े इस आयोजन की सराहना करते हुए बस्तर पंडुम 2026 के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।

 

बता दें कि बस्तर पंडुम 2026 के माध्यम से लोकनृत्य, लोकगीत, पारंपरिक वाद्ययंत्र, हस्तशिल्प, जनजातीय व्यंजन, वेशभूषा सहित विभिन्न सांस्कृतिक विधाओं का प्रदर्शन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed