फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG: CM Sai warns Naxalites on murder of BJP leader in Bijapur; Said- His intentions will not succeed

CG: बीजापुर में भाजपा नेता की हत्या पर सीएम साय ने नक्सलियों को दी चेतावनी; कहा- उनके मंसूबे नहीं होंगे कामयाब

Sat, 02 Mar 2024 12:13 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 02 Mar 2024 12:13 PM IST
सार

बीजेपी नेता की हत्या पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नक्सलियों को चेतावनी देते हुए कहा कि नक्सलियों से हमारी लड़ाई निर्णायक मोड़ पर है। उनके मंसूबों को कभी सफल नहीं होने दिया जाएगा। 
 

विज्ञापन
CG: CM Sai warns Naxalites on murder of BJP leader in Bijapur; Said- His intentions will not succeed
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने भाजपा नेता की हत्या कर दी है। ऐसा विधानसभा चुनाव से पहले भी देखने को मिला था। अब लोकसभा चुनाव से ठीक पहले नक्सलियों ने घटना की अंजाम दिया है। बीजेपी नेता की हत्या पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नक्सलियों को चेतावनी देते हुए कहा कि नक्सलियों से हमारी लड़ाई निर्णायक मोड़ पर है। उनके मंसूबों को कभी सफल नहीं होने दिया जाएगा। 

विज्ञापन


सीएम साय ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट लिखा कि नक्सलियों की कायराना हरकत से बीजापुर के भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के संयोजक और जनपद सदस्य तिरुपति कटला के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोकाकुल परिजनों को दुख की इस घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं। मेरी संवेदनाएं उनके साथ हैं।
विज्ञापन

 

 
 

एक मार्च की रात को हुई थी घटना 
भाजपा के वरिष्ठ नेता, जनपद सदस्य व सहकारिता प्रकोष्ठ के संयोजक रहे तिरुपति कटला की नक्सलियों ने धारदार हथियार से वार कर निर्ममता पूर्वक हत्या कर दी। खबर के मुताबिक, तिरुपति कटला शुक्रवार की शाम शादी समारोह में शामिल होने बीजापुर से 25 किलो मीटर दूर तोयनार गये हुए थे। कटला शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। इसी बीच नक्सलियों ने उन पर धारदार हथियार गर्दन व छाती पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। नक्सली हमले से गंभीर रूप से घायल हुए तिरुपति को जिला अस्पताल लाया गया। जहां उनकी मौत हो गई। कटला की मौत खबर से जहां परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो रहा है। वहीं खबर सुनते ही उनके रिश्तेदार, राजनैतिक दल के व नागररिक अस्पताल पहुंचने लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed