फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG chunav 2023: No candidate filed nomination form on the first day

CG Chunav: पहले दिन किसी प्रत्याशी ने नहीं भरा नामांकन पत्र, पहले चरण चरण के लिए 20 अक्टूबर तक आवेदन

Sat, 14 Oct 2023 07:20 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 14 Oct 2023 07:20 PM IST
सार

CG chunav 2023: छत्तीसगढ़ में चुनाव तारीख की घोषणा हो गई है। वहीं चुनाव को लेकर प्रत्याशियों की नामांकन पत्र डालने की तिथि भी जारी कर दी गई है। प्रदेश में पहले दिन किसी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया है।

विज्ञापन
CG chunav 2023: No candidate filed nomination form on the first day
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ में चुनाव तारीख की घोषणा हो गई है। वहीं चुनाव को लेकर प्रत्याशियों की नामांकन पत्र डालने की तिथि भी जारी कर दी गई है। प्रदेश में पहले दिन किसी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया है। आम निर्वाचन के पहले चरण के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई। इसके साथ ही नामांकन प्रक्रिया की शुरूआत हो गई। 

विज्ञापन


प्रदेश में दो चरणों में चुनाव होगी। पहले चरण की 20 सीटों के लिए 20 अक्टूबर तक नामांकन पत्र भर सकते हैं। 21अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। प्रत्याशी 23 अक्टूबर तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। प्रथम चरण के लिए 7 नवंबर को मतदान होगा, जबकि दोनों ही चरणों के लिए मतगणना 3 दिसंबर को होगी।
विज्ञापन


पहले दिन 20 विधानसभा सीटों के लिए किसी प्रत्याशी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया। प्रथम चरण में बस्तर संभाग की 12 समेत राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई और कबीरधाम जिलों के 8 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रथम चरण में  कोंटा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, चित्रकोट, जगदलपुर, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, केशकाल, कांकेर, भानुप्रतापुर, अंतागढ़, मोहला-मानपुर, खुज्जी, डोंगरगांव, राजनांदगांव, डोंगरगढ़, खैरागढ़, कवर्धा और पंडरिया विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतदान होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed