फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG chunav 2023: Election Commission will take action on repeated money transactions with banks

CG Chunav: बैंक से पैसों की लेन-देन पर रहेगी चुनाव आयोग की पैनी नजर, बार-बार निकासी करने पर होगी कड़ी कार्रवाई

Tue, 17 Oct 2023 05:27 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 17 Oct 2023 05:27 PM IST
सार

CG chunav 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को देखते हुए निर्वाचन आयोग ने कई जरूरी निर्देश जारी जारी किए हैं। प्रदेश में चुनाव को शांतिपूर्वक करने के लिए रायपुर कलेक्टर ने बैंकर्स की बैठक ली है।

विज्ञापन
CG chunav 2023: Election Commission will take action on repeated money transactions with banks
रायपुर कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे ने बैंकर्स की बैठक ली है - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

CG chunav 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को देखते हुए निर्वाचन आयोग ने कई जरूरी निर्देश जारी जारी किए हैं। प्रदेश में चुनाव को शांतिपूर्वक करने के लिए रायपुर कलेक्टर ने बैंकर्स की बैठक ली है। चुनावी समय में बैंक खाताओं में होने वाले संदेहास्पद लेन-देन पर निर्वाचन आयोग की नजर रहेगी। इसके साथ ही ऑनलाइन बैंकिंग, यूपीआई के माध्यम से भी होने वाले लेन-देन पर कड़ी नजर रहेगी।

विज्ञापन


रायपुर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे ने विधानसभा चुनाव को देखते हुए जिले के बैंकिंग संस्थाओं की बैठक ली है। इस दौरान कलेक्टर ने कहा कि निर्वाचन के दौरान चुनाव प्रत्याशियों का जीरो बैलेंस खाता खोला जाए। चुनाव के समय बैंक खाताओं से होने वाले संदेहास्पद लेन-देन, किसी खाते से अधिक संख्या में पैसे की निकासी और एक ही दिन में अलग-अलग नाम से निकासी की सूचना दी जाए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लेन-देन की सभी रिकॉर्डिंग को सीसीटीवी में सेव किया जाए। इसके साथ ही ऑनलाइन बैंकिंग, यूपीआई के माध्यम से होने वाले लेन-देन की भी निगरानी की जाए। किसी बैंक खाता यूपीआई के माध्यम से लगातार कैश ट्रांजेक्शन किया जा रहा है या किसी बैंक खाता जिस पर काफी समय से लेन-देन ना हुआ हो और उस खाते से ही लेनदेन किया जाता है, तो इसकी सूचना भी दी जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कलेक्टर ने बैंकर्स को भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी दिशा निर्देश का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिए हैं। इस दौरान रायपुर एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार किसी खाते से एक लाख से अधिक का लेन-देन किया जाता है और छोटी-छोटी राशियों के संदेहास्पद लेन-देन, एक ही जगह के एटीएम से बार-बार निकासी होने की स्थिति में कार्रवाई की जाएगी।


इस दौरान बताया गया कि बैंकों के माध्यम से कैश फ्लो की निगरानी के लिए निर्वाचन आयोग की इलेक्शन सीजर मैनेजमेंट सिस्टम एप में सुविधा है। सरकारी प्राइवेट बैंकों का सभी विवरण ऑनलाइन पोर्टल में एंट्री करना अनिवार्य है। बैंकों की ओर से पैसों की लेनदेन करने के लिए  ऑनलाइन पोर्टल में डीएलबीसी लॉगिन के माध्यम से प्रोफाइल बनाकर लॉगिन करना पड़ेगा। इसकी पूरी जानकारी भी एंट्री करना पड़ेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed