फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Chunav 2023: Election campaign will end this evening, 958 candidates including on 70 seats

CG Chunav 2023: आज शाम को थम जाएगा चुनावी शोर, 70 सीटों पर 1 ट्रांसजेंडर समेत 958 प्रत्याशी,17 को वोटिंग

Wed, 15 Nov 2023 12:03 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 15 Nov 2023 12:03 PM IST
सार

CG Chunav 2023: आज प्रदेश में चुनाव प्रचार के लिए दिग्गज नेताओं का दौरा जारी है। द्वितीय चरण के 70 विधानसभा क्षेत्रों में आज से प्रचार थम जाएगा। इन 70 सीटों पर कुल 958 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे हैं। बता दें कि इस बार एक तृतीय लिंग प्रत्याशी भी मैदान में है।  
 

विज्ञापन
CG Chunav 2023: Election campaign will end this evening, 958 candidates including on 70 seats
छत्तीसगढ़ विधानसभा, रायपुर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

CG Chunav 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की दूसरे चरण के चुनाव का प्रचार प्रसार आज बुधवार शाम तक थम जाएगा। इस बीच आज प्रदेश में चुनाव प्रचार के लिए दिग्गज नेताओं का दौरा जारी है। द्वितीय चरण के 70 विधानसभा क्षेत्रों में आज से प्रचार थम जाएगा। इन 70 सीटों पर कुल 958 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे हैं। बता दें कि इस बार एक तृतीय लिंग प्रत्याशी भी मैदान में है।  

विज्ञापन


प्रदेश में द्वितीय चरण चुनाव के लिए आज बुधवार शाम पांच बजे तक प्रचार-प्रसार का शोर थम जाएगा। मतदान  के 48 घंटे पहले से सार्वजनिक मंचों से प्रचार-प्रसार बंद रहेगा, लेकिन इस दौरान प्रत्याशी घर-घर जाकर जनसंपर्क कर सकेंगे। द्वितीय चरण के 70 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 958 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं। इसमें 827 पुरुष प्रत्याशी, 130 महिला प्रत्याशी और एक तृतीय लिंग प्रत्याशी शामिल हैं। 
विज्ञापन


द्वितीय चरण के मतदान के दौरान प्रदेश के एक करोड़ 63 लाख 14 हजार 479 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 81 लाख 41 हजार 624 पुरुष मतदाता, 81 लाख 72 हजार 171 महिला मतदाता और 684 तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं। सुगम मतदान सुनिश्चित करने के लिए कुल 18 हजार 833 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 700 संगवारी मतदान केंद्र भी बनाए गए हैं, जहां सिर्फ महिला मतदानकर्मी ही पदस्थ रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

                   
दूसरे चरण चुनाव के लिए 17 नवंबर को 70 विधानसभा क्षेत्रों में वोट डाले जाएंगे। इसके लिए सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। केवल बिंद्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के 9 मतदान केंद्रों कामरभौदी, आमामोरा, ओढ, बड़े गोबरा, गंवरगांव, गरीबा, नागेश, सहबीनकछार और कोदोमाली में सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा। इनके अलावा बिंद्रानवागढ़ के शेष मतदान केंद्रों में 69 विधानसभा क्षेत्रों की तरह सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक वोट डाले जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed