फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG: Chhattisgarh Medical team reached Ayodhya; 45 Days to 50 Doctors Desert

CG: रामभक्तों की सेवा करने छत्तीसगढ़ से अयोध्या रवाना हुई मेडिकल टीम; 45 दिन तक 50 डॉक्टर्स देंगे सेवाएं

Fri, 12 Jan 2024 04:45 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 12 Jan 2024 04:45 PM IST
सार

अयोध्या में श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी को होना है। इस दिन देशभर से बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे। वहीं भगवान राम के ननिहाल की ओर से दान-पु्ण्य और सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

विज्ञापन
CG: Chhattisgarh Medical team reached Ayodhya; 45 Days to 50 Doctors Desert
रामभक्तों की सेवा करने छत्तीसगढ़ से अयोध्या रवाना हुई मेडिकल टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अयोध्या में श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी को होना है। इस दिन देशभर से बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे। वहीं भगवान राम के ननिहाल की ओर से दान-पु्ण्य और सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसी क्रम में लोगों के स्वास्थ्य संबंधी देखरेख के लिए  छत्तीसगढ़ से सत्य साई संजीवनी हास्पिटल के डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टॉफ समेत 50 लोगों की मेडिकल टीम अयोध्या रवाना हो गई हैं। 

विज्ञापन




धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस टीम को अयोध्या के लिए रवाना किया। इस मेडिकल टीम में 20 डॉक्टर और 30 नर्सिंग स्टाफ हैं। यह टीम राम लला के भक्तों के स्वास्थ्य का ध्यान रखेगी। यह मेडिकल टीम 45 दिनों तक अयोध्या में रहेगी। इसके बाद इतने ही दिनों के लिए दूसरी टीम भी भेजी जाएगी।
विज्ञापन


भक्तों का ध्यान रखेंगे सत्य साईं अस्पताल के स्टाफ 
इस दौरान मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि 500 साल बाद भगवान श्रीराम घर आ रहे हैं। यह इतनी शुभ घड़ी है कि हर कोई रामलला को देखने लालायित होगा। लाखों की संख्या में लोग रोज अयोध्या पहुंचेंगे। खुशी की बात है कि सत्य साईं अस्पताल की टीम भी वहां पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि उनकी टीम रामलला के भक्तों का भी ध्यान रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


'ननिहाल में खुशी का माहौल'
मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि भांजे के अपने घर में विराजमान होने की ननिहाल में जिस तरह की खुशी है, उसके शब्दों से बयां नहीं किया जा सकता है। सत्य साईं हास्पिटल ने अयोध्या धाम में भक्तों की सेवा के लिए जो पहल की है वो अनुकरणीय है। रामलला की सेवा में उठाया गया आपका यह कदम स्तुत्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed