फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Board Exam: High-Higher Secondary School second main exam admit card released

CG Second Main Exam: हाई-हायर सेकेंडरी स्कूल की द्वितीय मुख्य परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Mon, 15 Jul 2024 09:40 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Mon, 15 Jul 2024 09:40 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी द्वितीय मुख्य/अवसर परीक्षा 2024 के प्रवेश पत्र जारी कर दिया है।

विज्ञापन
CG Board Exam: High-Higher Secondary School second main exam admit card released
माशिमं भवन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में मुख्य परीक्षा दो बार आयोजित होगी। इसी क्रम में हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी के द्वितीय मुख्य परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी हो गया है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी द्वितीय मुख्य/अवसर परीक्षा 2024 के प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। माशिमं की वेबसाइट और संबंधित संस्था के पोर्टल में प्रवेश पत्र देख सकते हैं। साथ ही डाउनलोड भी कर सकते हैं।  
विज्ञापन


मंडल की ओर से जारी पत्र में निर्देशित किया गया है कि संबंधित संस्था अपने संस्था से अग्रेषित परीक्षार्थियों के प्रवेश-पत्र पोर्टल से डाउनलोड कर परीक्षा में सम्मिलित होने वाले विषयों को अनिवार्य रूप से मिलान कर लें। यदि किसी प्रकार की त्रुटि हो, तो इसकी सूचना तत्काल मण्डल कार्यालय को देने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन


इस लिंक से डाउनलोड करें 
मंडल के उप सचिव ने बताया कि हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी द्वितीय मुख्य /अवसर परीक्षा 2024 के मूल प्रवेश पत्र 20 जुलाई 2024 को जिले के समन्वय संस्था से वितरित किया जायेगा। वितरण दिनांक को समन्वय संस्था में उपस्थित होकर प्रवेश पत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए है। माशिमं की वेबसाइट www.cgbse.nic.in लिंक से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed