फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG BJP objection to Congress MP demand to make South India country

CG: कांग्रेस सांसद के दक्षिण भारत को देश बनाने की मांग पर बीजेपी की आपत्ति; कहा- यही है राहुल की यात्रा का असर

Sat, 03 Feb 2024 03:00 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sat, 03 Feb 2024 03:00 PM IST
सार

kiran singh deo on DK suresh: कर्नाटक सरकार में उप-मुख्यमंत्री के भाई और कांग्रेस से बेंगलुरु (ग्रामीण) से लोकसभा सांसद डीके सुरेश के दक्षिण भारत को अलग देश बनाने की मांग पर  छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने कड़ी आपत्ति जताई है।

विज्ञापन
CG BJP objection to Congress MP demand to make South India country
छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, कर्नाटक के सांसद डीके सुरेश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

kiran singh deo on DK suresh: कर्नाटक सरकार में उप-मुख्यमंत्री के भाई और कांग्रेस से बेंगलुरु (ग्रामीण) से लोकसभा सांसद डीके सुरेश के दक्षिण भारत को अलग देश बनाने की मांग पर  छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि अब समझ में आ गया कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का यही असर है। 
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि  अब पता चला कि राहुल गांधी वास्तव में कौन सी यात्रा निकाल रहे हैं। ये उनकी तथाकथित भारत तोड़ो यात्रा का ही असर है कि कांग्रेस के सांसद दक्षिण भारत को देश से तोड़कर एक अलग राष्ट्र बनाने की बात कर रहे हैं। आज सिद्ध हो गया कि राहुल गांधी भारत तोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं। भाजपा कांग्रेस सांसद के इस दुर्भाग्यपूर्ण बयान की कड़ी निंदा करती है। ऐसे मानसिकता वाले लोगों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। क्या सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा डीके सुरेश के देश को तोड़ने वाले बयान की निंदा करेंगे? क्या कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे अपने सांसद डीके सुरेश को इस अक्षम्य अपराध के लिए पार्टी से निष्कासित करने का साहस दिखायेगी?
विज्ञापन




'कांग्रेसी डीके के बयान से सहमत!'
सिहंदेव ने कहा देश को तोड़ने की मांग कांग्रेस के सांसद ने ऐसे ही नहीं की है। अभी तक न तो सोनिया गांधी, न राहुल गांधी, न प्रियंका वाड्रा और न ही कांग्रेस के महासचिव का इस पर बयान आया है। लगता है कि वे डीके सुरेश के इस बयान से सहमत हैं।  कांग्रेस हमेशा से देश को जाति, धर्म और क्षेत्र को आपस में लड़ाकर सत्ता की राजनीति करती आई है। कांग्रेस हमेशा से उत्तर भारत और दक्षिण भारत के बीच जनता को भड़का कर अपनी राजनीति करती आई है।  हाल ही में तेलंगाना के कांग्रेस के मुख्यमंत्री ने तेलंगाना के डीएनए को बिहार-यूपी यानी उत्तर भारत के डीएनए से बेहतर बताया था। तमिलनाडु में मुख्यमंत्री स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक खड़गे ने सनातन का अपमान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




'हमारे लिए राष्ट्र पहले, पार्टी और सत्ता बाद में'
उन्होंने कहा आंकड़े गवाह हैं कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने केंद्र की सोनिया-मनमोहन की कांग्रेस सरकार की तुलना में सभी राज्यों के शेयर में भारी वृद्धि की है। कर्नाटक में तो एचएएल और बोईंग की फैसिलिटी भी लगाई गई है। हमारे लिए राष्ट्र पहले है। पार्टी और सत्ता बाद में,  लेकिन कांग्रेस के लिए सत्ता पहले है, चाहे देश को भी क्यों न तोडना पड़े।


क्या था मामला
सांसद डीके सुरेश ने बजट पेश होने के बाद कहा था कि हमारी मांग है कि हमें अपने कर्नाटक से जीएसटी, सीमा शुल्क और प्रत्यक्ष करों में अपना हिस्सा मिलना चाहिए। हम दक्षिण भारत के साथ बहुत अन्याय देख रहे हैं। हम अपने हिस्से का पैसा उत्तर भारत में बंटते हुए देख रहे हैं। अगर आज हम इसकी निंदा नहीं करेंगे, तो आने वाले दिनों में हमें दक्षिण भारत के लिए एक अलग देश बनाने का प्रस्ताव रखना पड़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed