फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Bjp congress leaders reaction on ram and Ramayana

Chhattisgarh: सीएम भूपेश बोले- बीजेपी को राम से कोई मतलब नहीं, बृजमोहन का जवाब- ये सनातन संस्कृति का अपमान

Sat, 04 Feb 2023 02:48 PM IST
ललित कुमार सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sat, 04 Feb 2023 02:48 PM IST
सार

यूपी के लखनऊ में रामचरित मानस की प्रतियां फाड़ने और जलाने के मामले में छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने बीजेपी पर निशाना साधा है। सीएम ने कहा कि बीजेपी को राम नाम से कोई मतलब नहीं है। सिर्फ वोट बैंक की राजनीति कर रहे हैं।

विज्ञापन
CG Bjp congress leaders reaction on ram and Ramayana
सीएम भूपेश बघेल, विधायक बृजमोहन अग्रवाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यूपी के लखनऊ में रामचरित मानस की प्रतियां फाड़ने और जलाने के मामले में छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने बीजेपी पर निशाना साधा है। सीएम ने कहा कि बीजेपी को राम नाम से कोई मतलब नहीं है। सिर्फ वोट बैंक की राजनीति कर रहे हैं। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ रामचरित मानस की प्रतियां जलाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। रायपुर हेलीपैड से रायगढ़ जिले के खरसिया रवाना होने से पहले सीएम ने राम और रामायण पर हो रही राजनीति को लेकर बीजेपी विधायक बृजमोहन अग्रवाल के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि वो अपने घर की शादी पर ध्यान दें। इधर-उधर की बात न करें। 

विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि बृजमोहन ने राम वनगमन पथ पर कोई काम नहीं किया। वो छत्तीसगढ़ की संस्कृति को बिगाड़ने का काम किया है। रामायण बहुत बड़ा ग्रंथ हैं। उसमें बहुत सारी बातें लिखी होती हैं। आप एक चौपाई भी लेकर चलें तो आपका जीवन सफल हो जाएगा। बीजेपी के कितने नेता हैं, जो अपने मां-बाप का पैर छूते हैं। अपने माता पिता को सम्मान देते हैं। रामायण की अच्छी बातों को स्वीकार करना चाहिए पर बीजेपी के लोग राजनीति कर रहे हैं। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के बयान को लेकर गलत ढंग से पेश किया : सुशील आनंद
 दूसरी ओर प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि बृजमोहन ने दुर्भावनापूर्वक मुख्यमंत्री के बयान को लेकर गलत ढंग से पेश किया। मुख्यमंत्री ने जो नहीं कहा बृजमोहन वह कह रहे हैं। मुख्यमंत्री के बयान में अपनी मंशा जोड़ना भाजपा नेता की स्तरहीन हरकत हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री यह कहा है कि रामायण की समीक्षा होनी चाहिए। जबकि मुख्यमंत्री कही भी ऐसा कोई बयान नहीं दिया है। मुख्यमंत्री ने यह कहा कि रामचरित मानस का रामायण का, भगवान राम के चरित्र का हर व्यक्ति को अध्यन करना चाहिए। उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। रामचरित मानस, रामायण लोगों में जागरूकता फैलाती है और लोगों चरित्र का निर्माण करती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रामायण की समीक्षा की बात घोर निंदनीय:  बृजमोहन अग्रवाल 
छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व संस्कृति धर्मस्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने आरोप लगाते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रामायण की समीक्षा की बात की है। यह घोर निंदनीय है। रामायण प्रभु श्रीराम की मानव जीवन लीला का चित्रण है। उनके चरित्र से सनातन संस्कृति प्रेरणा लेती है कि समाज में, परिवार में कैसे संबंध होने चाहिए। रामायण भगवान श्रीराम  की जीवन लीला के माध्यम से बताती है कि भाई से , परिजनों से,कैसे संबंध होने चाहिए। संबंधों का महत्व क्या होता है संबंधों का सम्मान कैसे किया जाता है। 


'सनातन संस्कृति के अपमान का एक भी मौका नहीं छोड़ते कांग्रेसी'
बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेसी सनातन संस्कृति के अपमान का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं। कांग्रेसी पहले ही प्रभु श्रीराम के चरित्र को काल्पनिक मानते हैं।  अभी कुछ दिन पहले भूपेश बघेल ने साधु संतों को चमत्कार ना दिखाने की नसीहत दी थी। अब वे रामायण की समीक्षा करने की आपत्तिजनक बात कर रहे हैं। बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि सनातन संस्कृति के अपमान के लिए भूपेश बघेल देश से माफी मांगें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed