{"_id":"6a0605a955ad8af82d066a30","slug":"cg-aap-state-in-charge-mukesh-ahlawat-chhattisgarh-visit-tomorrow-review-election-preparations-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: आप के प्रदेश प्रभारी मुकेश अहलावत का पांच दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा कल से, करेंगे चुनाव तैयारियों की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: आप के प्रदेश प्रभारी मुकेश अहलावत का पांच दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा कल से, करेंगे चुनाव तैयारियों की समीक्षा
Thu, 14 May 2026 10:56 PM IST
Lalit Kumar Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: Lalit Kumar Singh
Updated Thu, 14 May 2026 10:56 PM IST
सार
AAP State In-charge Mukesh Ahlawat Chhattisgarh Visit: आम आदमी पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी मुकेश अहलावत पांच दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी मुकेश अहलावत
- फोटो : Amar ujala digital
विस्तार
AAP State In-charge Mukesh Ahlawat Chhattisgarh Visit: आम आदमी पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी मुकेश अहलावत पांच दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। वे 15 मई को शाम चार बजे नगर पंचायत घुमका में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक लेंगे। इसमें संगठन विस्तार, चुनावी रणनीति और आगामी नगर पंचायत चुनाव को लेकर अहम चर्चा की जायेगी। उनके दौरे को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में उत्साह देखा जा रहा है।
इस दौरान मुकेश अहलावत प्रदेश के चार नगर पंचायत चुनाव क्षेत्रों का दौरा कर संगठन की गतिविधियों की समीक्षा करेंगे। स्थानीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष उत्तम जायसवाल दो दिन पूर्व ही राजनांदगांव पहुंच चुके हैं और लगातार तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। उन्होंने लोकसभा, जिला एवं ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर घुमका नगर पंचायत चुनाव के लिए संभावित प्रत्याशियों के चयन प्रक्रिया को अंतिम रूप देने की दिशा में महत्वपूर्ण चर्चा की है।
नगर पंचायत में जीत दर्ज करने का दावा
पार्टी के सभी पदाधिकारियों से चर्चा कर उन्होंने कहा है कि हम घुमका नगर पंचायत को लेकर एक बेहतर विकल्प भाजपा कांग्रेस के अलावा देंगे। अब घुमका की जनता को तय करना है को वो परम्परागत राजनीति को नकार कर काम की राजनीति को विकल्प बनायें। उन्होंने इस नगर पंचायत में जीत दर्ज करने का दावा किया।
विज्ञापन
नगर पंचायत चुनाव पर फोकस
पार्टी नेताओं का कहना है कि नगर पंचायत चुनाव को लेकर संगठन पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरने की तैयारी कर रहा है और प्रदेश प्रभारी के इस दौरे से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा। प्रदेश प्रभारी द्वारा आने वाले पांच दिनों में होने वाली बैठक को आगामी चुनावों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।