फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG: 6 cows died due to hunger and thirst, said Former minister rajesh Munat

CG: 'कांग्रेस नेता के गौठान में भूख-प्यास से 6 गायों की मौत'; पूर्व मंत्री मूणत ने किया निरीक्षण, लगाए आरोप

Sun, 01 Oct 2023 03:12 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sun, 01 Oct 2023 03:12 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के जरवाय ग्राम स्थित गौठान में 6 गायों की मौत का मामला सामने आया है। पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेश मूणत ने गौठान पहुंचकर स्थिति का जायज़ा लिया। इस दौरान देखा कि 6 गायें मृत अस्वस्था में पड़ी हुई थी।

विज्ञापन
CG: 6 cows died due to hunger and thirst, said Former minister rajesh Munat
'भूख-प्यास से 6 गायों की मौत'; पूर्व मंत्री मूणत ने लगाया बड़ा आरोप - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के जरवाय ग्राम स्थित गौठान में 6 गायों की मौत का मामला सामने आया है। पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेश मूणत ने गौठान पहुंचकर स्थिति का जायज़ा लिया। इस दौरान देखा कि 6 गायें मृत अस्वस्था में पड़ी हुई थी। बीजेपी नेताओं ने स्थानीय ग्रामीणों से चर्चा के बाद पाया कि गौठान में गायों को लेकर चारे-पीन की कोई व्यवस्था नही है। मवेशी अव्यवस्था का शिकार होकर बीमार पड़कर काल के गाल में समा जा रहे हैं। मूणत ने शासन से इस घटना की जांच कराने और ठेकदार के खिलाफ जुर्म दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर 24 घंटे के भीतर सरकार ने कार्रवाई नहीं की, तो जोन कमिश्नर कार्यालय का घेराव किया जाएगा।  

विज्ञापन


विज्ञापन





मूणत ने गौवंश की मौत के लिए कांग्रेस सरकार को दोषी ठहराते हुए कहा कि कांग्रेस पर गौहत्या का पाप लग चुका है। आरोप लगाया कि ये घटना बेहद दुखद है, जो कांग्रेस के भ्रष्टाचार की पोल खोल रही है। गौठान को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार ने पूरे देशभर में विज्ञापन किया। हमारे पार्षदों ने 4 महीने पहले शिकायत की थी कि गौठान में चारे-पानी की व्यवस्था नहीं हैं।  इस गौठान में 6 गायें मर गई। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस का पूर्व पार्षद संदीप साहू इस गौठान का ठेकेदार हैं, उन्होंने गौमाता के नाम पर शासकीय योजना की दुर्गति करके उसे धंधा बना दिया। 250 जानवरों को रखने के लिए चारा-पानी देने के लिए शासन से मिलने वाले पैसे को अपना चारा बना लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन




'गाय और गोबर के नाम पर राजनीति कर रही कांग्रेस'
पूर्व मंत्री ने कहा कि राजधानी रायपुर के एक वार्ड में यह स्थिति है, तो दूरस्थ अंचलों में क्या हाल होगा,यह सोचने वाली बात है। पूर्व में  नवा रायपुर में हुई राहुल गांधी की सभा के बाद खुले में फेंके गए फूड पैकेट्स को खाने से बड़ी संख्या में गायों की मौत हो चुकी है। आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के डीएनए में ही खराबी है। वह गाय और गोबर के नाम पर राजनीति करती है। भ्रष्टाचार करके धन कमाती है, लेकिन वास्तविकता में उनका गौमाता के प्रति ज़रा भी आदर भाव नहीं है। एक तरफ गोठान के नाम पर 1300 करोड़ का घोटाला इस सरकार ने किया है। इस प्रकार से गौ माता की मौत की दोषी  कांग्रेस है। यदि गोठान में गौ माताएं होती तो इस प्रकार से उनकी मृत्यु नहीं होती। 



प्रदर्शन में ये रहे शामिल
मूणत ने कहा कि भ्रष्टाचार करने के लिए भूपेश बघेल सरकार ने गौठान बनाए, लेकिन उन्हें खुला छोड़ दिया। सड़क पर लगातार घटनाएं हो रही हैं। गौ माता गोठानों की बजाय सड़क पर दिखती हैं क्योंकि गोठान में उनके लिए किसी तरह की व्यवस्था नहीं है। प्रदर्शन में प्रमुख रूप से नगर निगम के रायपुर के पूर्व सभापति प्रफुल्ल विश्वकर्मा, वार्ड के पार्षद कमलेश्वरी बसंत वर्मा, पार्षद राजेश ठाकुर, भाजपा जिला मंत्री अमित मैशरी, मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र ठाकुर, मंडल अध्यक्ष अनिल सोनकर, विशाल पांडे, मनीष ध्रुव, बद्री शर्मा , राकेश यादव, मुन्ना सिंह, अंजनी सिंह, जितेंद्र तिवारी, धीरज मिश्रा, रणजीत तिवारी, अनुराग ठाकुर राहुल पांडे आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed