फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CBI raids the house of then chairman and secretary of CGPSC

CGPSC के तत्कालीन अध्यक्ष और सचिव के घर CBI की रेड: आवासीय परिसर में दस्तावेजों की तलाशी जारी

Mon, 15 Jul 2024 06:56 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Mon, 15 Jul 2024 06:56 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर सीबीआई ने रेड मारी है। सीबीआई की टीम ने सीजीपीएससी परीक्षा अनियमितता मामले में पूर्व अध्यक्ष टामन सोनवानी और पूर्व सचिव जीवन किशोर ध्रुव के घर पहुंचे हैं।

विज्ञापन
CBI raids the house of then chairman and secretary of CGPSC
सीजीपीएससी मामले में जांच के लिए पहुंची सीबीआई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर सीबीआई ने रेड मारी है। सीबीआई की टीम ने सीजीपीएससी परीक्षा अनियमितता मामले में पूर्व अध्यक्ष टामन सोनवानी और पूर्व सचिव जीवन किशोर ध्रुव के घर पहुंचे हैं। सीबीआई ने 2020-22 परीक्षा के दौरान छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की ओर से डिप्टी कलेक्टरों, डीएसपी और अन्य वरिष्ठ पदों के चयन में अनियमितता के आरोपों के मामलों की जांच के लिए पहुंची है। 
विज्ञापन


2020-2022 भर्ती के दौरान डिप्टी कलेक्टर, डिप्टी एसपी और वरिष्ठ पदों के चयन में पक्षपात के आरोप लगे है। छत्तीसगढ़ के मामलों की जांच के लिए पूर्व में तत्कालीन अध्यक्ष, तत्कालीन सचिव, तत्कालीन परीक्षा नियंत्रक, सभी के खिलाफ पीएस ईओडब्ल्यू/एसीबी रायपुर में अपराध क्रमांक 05/2024 और पीएस अर्जुंदा जिला-बालोद में अपराध क्रमांक 28/2024 के तहत दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


राज्य सरकार के अनुरोध पर सीबीआई ने मामला दर्ज किया है। आरोप है कि छत्तीसगढ़ सरकार के तत्कालीन वरिष्ठ अधिकारियों के बेटे, बेटियों, रिश्तेदारों के साथ-साथ नेताओं और पदाधिकारियों को डिप्टी कलेक्टर और डीएसपी आदि के रूप में चुना गया था। इस मामले की अब सीबीआई जांच कर रही है। सीबीआई ने आरोप लगते हुए कहा कि इस मामले में सीजीपीएससी और अन्य पर अपने बेटे, बेटी, रिश्तेदारों, उनके परिचितों को भर्ती करके अपने आधिकारिक पद का दुरुपयोग किया है, जो छत्तीसगढ़ राज्य सरकार में विभिन्न पदों के लिए कथित रूप से अयोग्य उम्मीदवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सब मामलों में साक्ष्य जुटाने के लिए सीबीआई के अफसर सोमवार को रायपुर और भिलाई में अलग-अलग जांच कर रहे हैं। मामले में सीबीआई ने सीजीपीएससी के पूर्व अध्यक्ष तामन सिंह सोनवानी, पूर्व सचिव जीवन किशोर ध्रुव, पूर्व परीक्षा नियंत्रक को आरोपी बनाया है। इन सभी ठिकानों पर तलाशी ली जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed